Chandrayaan-3 की लॉन्चिंग के वक्त कैसा रहेगा श्रीहरिकोटा का मौसम? IMD ने दी जानकारी

इसरो ने चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग की तैयारी पूरी कर ली है। इसे आज दोपहर 2.35 बजे लॉन्च किया जाएगा। वैज्ञानिक मौसम पर भी नजर बनाए हुए हैं। अभी तक की भविष्यवाणी में ये बात कही जा रही कि मौसम लॉन्चिंग को प्रभावित नहीं करेगा, लेकिन ये दर्शकों को निराश कर सकता है।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की टीम श्रीहरिकोटा के मौसम पूर्वानुमान पर बारीकी से नजर रख रही। उनके मुताबिक तटीय आंध्र क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी है। इससे भी महत्वपूर्ण बात ये है कि आज दोपहर 2:30 बजे के आसपास सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के आसमान में बादल छाए रहेंगे।

Chandrayaan-3

IMD के मुताबिक मौसम की वजह से लॉन्चिंग के प्रभावित होने की उम्मीद नहीं है। वहां जो लोग लॉन्चिंग देखने जा रहे, वो आसमान में विजिबिलिटी कम होने की वजह से निराश हो सकते हैं। हालांकि इसे हाई रेजोल्यूशन कैमरे से कैद किया जा सकता है।

वहीं तिरुपति जिले में केवल हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही लॉन्चिंग के वक्त तापमान 29°C रहने का अनुमान है। जिसे अनुकूल माना जा रहा।

जीएसएलवी मार्क 3 से होगी लॉन्चिंग
चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से जीएसएलवी मार्क (एलवीएम) 3 हेवी लिफ्ट लॉन्च वाहन के जरिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इसमें एक लैंडर और रोवर है। ये 45-50 दिन बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा।

साउथ पोल का करेगा अध्ययन
चंद्रयान-1 ने चांद को लेकर कई खुलासे किए थे, जिसमें सबसे अहम बातें वहां के साउथ पोल के बारे में थी। वहां पर पानी की बूंदें पाई गई थीं। इस अध्ययन को आगे बढ़ाने के लिए चंद्रयान-2 लॉन्च किया गया, लेकिन वो मिशन असफल रहा। उसका लैंडर क्रैश हो गया था। ऐसे में अब उम्मीद चंद्रयान-3 से टिकी है।

इसरो चीफ ने क्या कहा?
इसरो चीफ एस सोमनाथ के मुताबिक वैज्ञानिकों ने पिछली गलती से काफी कुछ सीखा है। इस बार यान और लैंडर में बदलाव किए गए हैं। उसका सॉफ्टवेयर भी अपडेट किया गया है। अगर कोई खामी आती भी है, तो ये सफल लैंडिंग कर लेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+