चंद्रयान-3 की लैंडिंग से 2 दिन पहले ISRO ने शेयर की नई तस्वीरें, विक्रम लैंडर ने ली चांद के सुदूर भाग की फोटो

Chandrayaan 3 New Photos: चंद्रयान-3 की लैंडिंग से 2 दिन पहले सोमवार (21 अगस्त) को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रमा की खास तस्वीरें शेयर की हैं। इसरो ने बताया है कि विक्रम लैंडर ने चांद के सुदूर भाग की तस्वीरें ली हैं। चंद्रयान-3 चांद पर 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 04 मिनट पर सॉफ्ट लैडिंग करने वाला है।

चंद्रयान-3 मिशन पर अपडेट देते हुए इसरो ने कहा है कि विक्रम लैंडर ने लैंडर हैजर्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरे से चांद के दूर के क्षेत्र की तस्वीरें ली हैं।

Chandrayaan 3 New Photos

इसरो ने ट्विटर पर चार फोटो शेयर कर लिखा ,''यह लैंडर हैजर्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा (LHDAC) द्वारा ली गई चांद की तस्वीरें हैं। यह कैमरा बिना बोल्डर या गहरी खाइयों के एक सुरक्षित लैंडिंग क्षेत्र का पता लगाने में मदद करता है।''

चंद्रयान-3 अपने लक्ष्य के बहुत करीब, विक्रम लैंडर पर ISRO की पैनी नजर

इसरो के मुताबिक भारत का चंद्रयान-3 अपने निर्धारित रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और 23 अगस्त को उसकी लैंडिंग होने वाली है। लैंडर विक्रम 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चांद के दक्षिणा ध्रुव पर लैंड करेगा।

इसरो लैंडर विक्रम पर बारीकी नजर बनाए हुए है। विक्रम लैंडर अभी चांद की सतह से 25 किलोमीटर की दूरी पर है। इसरो ने कहा है कि ये 25 किलोमीटर सबसे चुनौतीपूर्ण होने वाली है।

विक्रम लैंडर की दो बार डीबूस्टिंग हो चुकी है। इसरो के मुताबिक अभी तक के चंद्रयान मिशन में सभी कुछ जैसा सोचा गया था, वैसा ही हो रहा है।

इसरो ने इस बार चंद्रयान-3 मिशन को सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंके हुए है। इसरो ने 2019 की असफलता से काफी कुछ सीखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+