Chandrayaan-3 Landing: दक्षिण अफ्रीका के प्रवासी भारतीयों में उत्साह देख PM मोदी ने कही ये बात, शेयर की तस्वीर

Chandrayaan-3 Landing: चंद्रयान -3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम की चांद पर सफल लैंडिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई दी।

Chandrayaan-3 Landing: भारत के मून मिशन चंद्रयान -3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम की चांद पर सफल लैंडिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई दी। पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के एक होटल में एकत्र हुए प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों के लिए दक्षिण अफ्रीका में हमारे प्रवासी भारतीयों का उत्साह वास्तव में खुशी देने वाला है।

इतना ही नहीं, बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिया। सेल्फी भी खींचवाई। प्रधानमंत्री ने जोहान्सबर्ग के एक होटल में एकत्र हुए प्रवासी भारतीयों का अभिवादन करते हुए अपनी तस्वीरें भी साझा कीं। उधर, लंदन में भारतीय उच्चायोग ने चंद्रमा पर इसरो के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न मनाया।

PM Narendra Modi

चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला चौथा देश बना भारत
अब भारत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला चौथा देश बन गया है। अमेरिका, चीन और रूस के बाद, भारत ने पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के दक्षिण की ओर उतरने वाले पहले देश के रूप में रिकॉर्ड बुक में जगह बना ली है। इसरो ने ट्वीट किया कि भारत का चंद्रयान-3 मिशन अपनी मंजिल तक पहुंच गया है। चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर चुका है। बधाई हो, भारत।

इस सफलता पर इसरो के मुख्यालय में खुशी मनाई गई। प्रमुख एस सोमनाथ ने टीम और समर्थकों को उनके अटूट समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया। यात्रा पर विचार करते हुए, उन्होंने पिछली असफलताओं से सीखे गए अमूल्य सबक पर जोर दिया, जिसने अंततः इस जीत का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद। हमने अपनी विफलता से बहुत कुछ सीखा और आज हम सफल हुए।

14 जुलाई को हुआ था लॉन्च
स्कूलों, विज्ञान केंद्रों और सार्वजनिक संस्थानों सहित पूरे देश में सॉफ्ट लैंडिंग की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इसरो ने लाइव एक्शन को इसरो वेबसाइट, अपने यूट्यूब चैनल, फेसबुक और सार्वजनिक प्रसारक डीडी नेशनल टीवी पर उपलब्ध कराया। अंतरिक्ष यान को 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+