चंद्रयान-3: कैसे हुई चरणबद्ध तरीके से चंद्रयान-3 की चांद पर सॉफ्ट- लैंडिंग, समझिए
Chandrayaan-3 soft landing step by step: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-3 चंद मिनटों में ही चांद पर चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंड कर इतिहास रच चुका है। इसरो इस ऐतिहासिक पल का लाइव प्रसारण कर रहा है। भारत के अलावा दुनिया भर के लोग भारत के चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर लेकर उत्साहित हैं और जश्न मना रहे हैं। आइए जानते हैं कि चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद की धरती पर कैसे चरणबद्ध तरीके से अपनी स्पीड कितनी कम की और कैसे उतरा?

पहली स्टेज- विक्रम लैंडर की स्पीड को कम करके चंद्रमा की सतह से 30 किलोमीटर की दूरी से घटाकर 7.5 किमी पर लाया गया।
दूसरी स्टेज- इसमें चंद्रयान का विक्रम लैंडर की चांद की सतह से दूरी 6.8 किमी तक लाया गया।
तीसरी स्टेज- चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह से 800 मीटर की दूरी तक लाया गया।
चौथी स्टेज- चंद्रयान-3 चांद की सतह से 150 मीटर तक लाया गया, इस समय विक्रम लैंडर वर्टिकल डिसेंट पर था, जिसका मतलब खड़ी लैंडिंग होता है।
पांचवीं स्टेज- चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह के 60 मीटर के करीब पहुंचाया गया। इस स्टेज पर चंद्रयान-3 में लगे सेंसर और कैमरे ने पहले चंद्रमा की सतह से संबंधी डाटा एकत्र किया है, जिसमें चांद की उस सतह की 3,90 तस्वीरें भी शामिल हैं जहां पर यान की लैंडिग होगी, उससे तुलना की कि विक्रम लैंडर उसी जगह पर पहुंच गया है कि नहीं। इसके साथ ही जांच की गई कि उस सतह पर लैंडिंग सही रहेगी या नहीं।
छठा चरण- ये वो ऐतिहासिक और आखिरी चरण था जब चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर उतारा गया। जिसके बाद इसरो के वैज्ञानिक अपनी कुर्सियों से उठकर तालियां बजाने लगे।












Click it and Unblock the Notifications