चंद्रयान-2 के सफल लॉन्च पर क्या बोले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने दूसरा मून मिशन चंद्रयान-2 सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। सोमवार दोपहर 2:43 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र में दूसरे लॉन्च पैड से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया गया। चंद्रयान 2 के सफल लॉन्च पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस सफलता से भारत अब अंतरिक्ष की बड़ी शक्ति बन गया है।

'ISRO की इस सफलता पर पूरे देश को गर्व है'

'ISRO की इस सफलता पर पूरे देश को गर्व है'

चंद्रयान 2 की सफल लॉन्चिंग पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "सफल प्रक्षेपण पूरी दुनिया के अंदर भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा का एक प्रदर्शन तो है ही, साथ ही साथ पूरी दुनिया के अंदर 130 करोड़ भारतीयों का सम्मान और गौरव भी इस कार्यक्रम के साथ बढ़ा है। भारत ने एक नई मंजिल हासिल की है और जैसे अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है चंद्रयान 2 उसी कड़ी का एक हिस्सा है। ISRO की इस सफलता पर पूरे देश को गर्व है। चंद्रयान 2 की सफलता में राजधानी लखनऊ निवासी वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक रितु करिधाल श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने चंद्रयान-2 मिशन के उद्देश्यों की पूर्ण सफलता की कामना की है।"

'लखनऊ की वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक रितु श्रीवास्तव की अहम भूमिका'

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "चंद्रयान 2 के रोवर के लिए मैप जेनरेशन और पाथ जेनरेशन की तकनीक उपलब्ध कराने में आईआईटी कानपुर का अहम योगदान है। इस प्रक्षेपण की सफलता भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम में मील का एक और पत्थर है। चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण की सफलता से भारत लगातार चंद्र अभियान संचालित करने वाले विश्व के चुनिन्दा देशों में सम्मिलित हो गया है। चंद्रयान 2 के सफल प्रक्षेपण ने विश्व स्तर पर भारत के मान-सम्मान और गौरव को बढ़ाया है। यह उपलब्धि हर भारतीय के लिए प्रेरणादायी है। देशवासियों को भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा और क्षमता पर गर्व है।"

हर भारतीय के लिए एक गर्व का क्षण है: राष्ट्रपति

चंद्रयान 2 के सफल प्रक्षेपण पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, "श्रीहरिकोटा से चन्द्रयान-2 का ऐतिहासिक प्रक्षेपण हर भारतीय के लिए एक गर्व का क्षण है। भारत के स्वदेशी अंतरिक्ष कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई। मेरी कामना है कि टेक्नॉलॉजी के नए-नए क्षेत्रों में 'इसरो', नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।"

ये पल 130 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व करने वाला है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग पर बधाई देते हुए कहा, 'ये पल 130 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व करने वाला है। चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग भारत के महान वैज्ञानिकों की दृढ़ता की गाथा बताती है। चंद्रयान-2 जैसे प्रयास युवाओं को विज्ञान और उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान की ओर प्रोत्साहित करेंगे।' चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के बाद इसरो प्रमुख ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने चांद को लेकर इसे ऐतिहासिक शुरुआत बताते हुए कहा कि वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से ये सफलता मिली।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+