जानिए ISRO चीफ सिवन को गले लगाकर क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी

Recommended Video

    ISRO Chief K Sivan को गले लगाकर क्या बोले PM Modi | वनइंडिया हिंदी

    बेंगलुरु। चांद से महज 2.1 किलोमीटर दूर पहुंचकर लैंडर 'विक्रम' का भारतीय स्पेस स्टेशन से संपर्क टूट गया। शुरुआत के अपने सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ठीक लैंडिंग से पहले लैंडर तय मार्ग से भटक गया। जिसके बाद इसरो के सेंटर में सन्नाटा छा गया, चंद्रयान-2 मिशन के लिए उत्सुक पीएम मोदी भी इसरो सेंटर पहुंचे थे लेकिन अचानक संपर्क टूटने के बाद पूरे हॉल के अंदर मायूसी छा गई, घटना के बाद इसरो ने कहा है कि वह डाटा का विश्लेषण कर रहा है।

    जो पीएम मोदी ने लगाया सिवन को गले

    जो पीएम मोदी ने लगाया सिवन को गले

    सबसे ज्‍यादा अफसोस इस मिशन के लीडर और इसरो चीफ के सिवन को हुआ। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के बेंगलुरु स्थित हेडक्‍वार्टर पर मायूस वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया और उन्‍हें आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इन सबके बीच पीएम मोदी का इसरो चीफ के सिवन को गले लगाकर सांत्‍वना देने का वीडियो भी वायरल हुआ।

    खुद को रोक नहीं पाए इसरो चीफ और...

    खुद को रोक नहीं पाए इसरो चीफ और...

    पीएम मोदी जब वैज्ञानिकों को संबोधित करके निकल रहे तो ठीक उसी समय इसरो चीफ से हाथ मिलाने के लिए आगे आए लेकिन वह खुद को रोक नहीं पाए और फूट-फूटकर रोने लगे। पीएम मोदी ने इसके बीच ही उन्‍हें गले लगाया और उनका हौसला बढ़ाया, इस बारे में सिवन ने बाद में मीडिया से बात करते हुए बताया कि पीएम ने मुझसे हौसला रखने को कहा और उम्मीद न खत्म करने को कहा है।

    पीएम ने संभाला सिवन को

    पीएम ने संभाला सिवन को

    पीएम गाड़ी में बैठे और के सिवन ने हाथ हिलाकर उन्हें अलविदा कहा, हालांकि, इस बीच सिवन की डबडबाई आंखें और चेहरे पर निराशा साफ नजर आ रही थी। खुद पीएम भी इस मौके पर भावुक नजर आए मगर उन्‍होंने खुद को संभाले रखा था।

     उम्मीदें अभी बाकी हैं

    उम्मीदें अभी बाकी हैं

    शनिवार को डीडी न्यूज को दिए इंटरव्यू में इसरो चीफ के सिवन ने बताया कि, उम्मीद की किरण अभी बची हुई है और अगले 14 दिनों तक हम विक्रम से संपर्क स्थापित करने की कोशिश करेंगे। चंद्रयान के साथ गये ऑर्बिटर के बारे में बताते हुए के सिवन ने कहा कि ऑर्बिटर की लाइफ मात्र एक साल के लिए तय की गई थी, लेकिन ऑर्बिटर में मौजूद अतिरिक्त ईंधन की वजह से अब इसकी उम्र 7 साल तक लगायी जा रही है। इसरो के दूसरे अभियानों के बारे में डॉ के सिवन ने कहा कि चंद्रयान-2 में आई दिक्कत का कोई असर इन मिशन पर नहीं पड़ेगा। डॉ सिवन ने कहा कि इसरो के दूसरे अभियान तय समय पर होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+