चंद्रयान-2 पर बोले इसरो चीफ, ऑर्बिटर अच्छी तरह कर रहा है काम

नई दिल्ली। इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के चीफ के. सिवन ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर को लेकर बयान दिया है। के. सिवन ने कहा कि ऑर्बिटर बहुत अच्छी तरह काम कर रहा है। सभी पेलोड के संचालन शुरू हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें लैंडर से कोई संकेत नहीं मिला है लेकिन ऑर्बिटर बहुत अच्छा काम कर रहा है। इसरो चीफ ने बताया कि एक राष्ट्रीय स्तर की समिति विश्लेषण कर रही है कि वास्तव में लैंडर के साथ क्या गलत हुआ।

chandrayaan 2: isro chief k sivan says orbiter is doing very well

के. सिवन ने आगे कहा कि हो सकता है समिति द्वारा रिपोर्ट पेश किए जाने करने के बाद, हम भविष्य की योजना पर काम करेंगे। के. सिवन ने कहा कि इसके लिए मंजूरी और अन्य प्रक्रियाओं की आवश्यकता होती है, हम उस पर काम कर रहे हैं। इसके पहले, भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो के प्रमुख के. सिवन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान के. सिवन ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों के बारे में राष्ट्रपति को जानकारी दी थी।

राष्ट्रपति और इसरो प्रमुख की ये मुलाकात मंगलयान के मंगल ग्रह की परिक्रमा करते हुए 5 साल पूरे करने के अवसर पर हुई है। बता दें कि मंगलयान को केवल 6 महीने के लिए भेजा गया था। मंगलयान अभी भी मंगल की जानकारियां इसरो सेंटर को भेज रहा है।

बता दें कि सात सितंबर को लैंडर विक्रम का चांद की सतह पर लैंडिंग से ठीक पहले इसरो के ग्राउंड स्‍टेशन से संपर्क टूट गया था। इसके एक दिन बाद लैंडर के लोकेशन की जानकारी मिल गई थी जिसके बाद उससे संपर्क स्थापित करने की उम्मीदें बढ़ गई थीं। कई दिनों तक इसरो के वैज्ञानिक लैंडर से संपर्क करने की कोशिश करते रहे लेकिन विक्रम से कोई संपर्क नहीं हो सका। अब करीब 19 दिन के बाद लैंडर से संपर्क की सारी उम्‍मीदें भी खत्‍म हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+