Chandrayaan 2 : चांद पर होने लगी है शाम, लैंडर विक्रम से संपर्क की उम्मीद कम
नई दिल्ली। चंद्रयान-2 को लेकर उम्मीद धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। जैसे-जैसे चंद्रमा पर दिन ढ़ल रहा है चंद्रयान 2 के लैंडर से संपर्क की उम्मीद भी खत्म होती जा रही है। इसरो के वैज्ञानिकों में भी चंद्रयान 2 को लेकर निराशा आ रही है। 21-22 सितंबर को चांद पर अंधेरा छा जाएगा जिसके बाद से विक्रम से संपर्क साधने की सारी उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। जैसे-जैसे ये दिन करीब आ रहे हैं, विक्रम से संपर्क की कोशिश की उम्मीद खत्म हो रही है।

चंद्रयान 2 को लेकर उम्मीद खत्म
चंद्रयान 2 को लेकर उम्मीदें खत्म होते जा रही है। जैसे-जैसे चंद्रमा पर शाम होती जा रही है वैज्ञानिकों की उम्मीदें कम होती जा रही हैं। Chandrayaan 2 के लैंडर विक्रम से संपर्क की संभावना कम होती जा रही है। 7 सितंबर को लैंडिंग के दौरान लैंडर का संपर्क इसरो से टूट गया, जिसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। दो दिन बाद ही ऑर्बिटर ने लैंडर की तस्वीर भेजी, जिसके बाद से ही उससे संपर्क की कोशिशें जारी रही है।

21-22 सितंबर तक खत्म हो जाएगी उम्मीदें
वैज्ञानिकों के मुताबिक जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं लैंडर विक्रम से संपर्क की उम्मीद भी कम होती जा रही है। विक्रम से संपर्क करने की कोशिशें 21-22 सितंबर को बिल्कुल खत्म हो जाएंगी। ऐसे इसलिए क्योंकि फिर वहां बिल्कुल अंधेरा छा जाएगा। चंद्रमा पर अंधकार होते ही इसरो की उम्मीदें खत्म हो जाएगी।

क्या है वजह
दरअसल चांद पर 1 दिन बराबर 14 लूनर डे होता है। मतलब कि वहां 14 दिन बाद अंधेरा यानी सूरज की रोशनी आनी बंद होती है। ऐसे में लैंडर से संपर्क साधना मुश्किल हो जाएगा। वहीं लैंडर से संपर्क साधने के लिए इसरो ने नासा की मदद भी ली है। नासा अपने डीप नेटवर्क के तीनल केंद्रों से विक्रम से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। नासा के ताकतवर एंटीना चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से तो संपर्क साध पा रहे हैं, लेकिन विक्रम लैंडर से कोई जवाब नहीं मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications