Chandrayaan 2: लैंडर विक्रम का संपर्क टूटने के बाद पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक ने कही यह बात

बेंगलुरु। भारत का महत्‍वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2, भारत का दूसरा प्रयास था जिसमें स्‍पेसक्राफ्ट को चांद की धरती पर कदम रखना था। इंडियन स्‍पेस एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी इसरो का यह अब तक का सबसे जटिल मिशन था। शनिवार तड़के जैसे ही खबर आई कि चांद से बस दो किलोमीटर पहले ही लैंडर विक्रम का संपर्क इसरो से टूट गया है। इस खबर के आते ही हर कोई मायूस हो गया। जहां देश के लोग दुखी थे तो वहीं इस मिशन पर पिछले कई वर्षों से दिन-रात एक करके इसरो चीफ की अगुवाई में मेहनत कर रही वैज्ञानिकों की टीम का दिल टूट गया।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

इसरो वैज्ञानिकों की मायूसी कम करने के लिए सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। उन्‍होंने लिखा, 'भारत को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्‍होंने अपना सर्वश्रेष्‍ठ दिया है और हमेशा भारत का सिर ऊंचा किया है। ऐस मौके भी साहसी होते हैं और हम सभी भी हिम्‍मती बनेंगे।' वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इसरो की तारीफ की है। उन्‍होंने कहा है कि चंद्रयान-2 अपने आप में एक उपलब्धि है और भारत कड़ी मेहनत करने वाले अपने सभी वैज्ञानिकों के साथ है।

भारत ने छोड़े चांद पर अपने कदम

भारत ने छोड़े चांद पर अपने कदम

चंद्रयान-2 भारत का दूसरा मून मिशन था और सबकी निगाहें इस पर टिकी थीं। इस मिशन के साथ भारत चांद के उस हिस्‍से पर पहुंचता जहां पर अभी तक कोई भी नहीं पहुंच सका है। चंद्रयान-2 का मकसद चांद के साउथ पोल पर पहुंचकर इसके रहस्‍यो को सामने लाना था। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लिखा, 'जिंदगी को हर उतार-चढ़ाव के साथ स्‍वीकार करना चाहिए।' वहीं, देश के लोग इस मौके पर एक साथ आए और उन्‍होंने अपने वैज्ञानिकों को प्रोत्‍साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोग इस मिशन के लिए वैज्ञानिकों की सराहना कर रहे हैं। उनका मानना है कि लैंडर विक्रम के संपर्क टूटने के बाद भी भारत ने चांद पर अपने निशान छोड़ ही दिए हैं। ट्विटर पर लोगों अपनी-अपनी तरह से वैज्ञानिकों को उत्‍साहित करने में लगे हुए हैं।

राहुल ने किया जज्‍बे को सलाम

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके इसरो का हौंसला बढ़ाया। राहुल गांधी ने अपनी ट्वीट में लिखा, 'असाधारण काम के लिए इसरो की पूरी टीम को बधाई। आपका जज्‍बा और समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। आपका काम बेकार नहीं गया है। इसने भारत के कई महत्‍वाकांक्षी अंतरिक्ष अभियानों के लिए नींव तैयार करने का काम किया है।' आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से भी इस तरह का बयान आगया है। उन्‍होंने लिखा, 'हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्‍होंने इतिहास रच दिया और दिल कमजोर करने की जरूरत नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+