दलित लड़की को दूसरी जाति के लड़के से शादी पर 75,000 देंगे चंद्रबाबू नायडू

अमरावती। आन्ध्र प्रदेश सरकार ने 'चंद्रण्णा पल्ली कानुका' वेलफेयर स्कीम के तहत दलित और पिछड़ी जाति की लड़कियों को शादी में गिफ्ट के तौर पर आर्थिक मदद का ऐलान किया है। बुधवार को 'चंद्रण्णा पल्ली कानुका' स्कीम की वेबसाइट लॉन्च करने के बाद आन्ध्र प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस बारे में जानकारी दी है। इस स्कीम को सोमवार को कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी दी गई थी। ये स्कीम 20 अप्रैल से लागू हो जाएगी। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकेगा।

andhra pradesh Chandrababu Naidu

इस स्कीम के तहत दलित लड़की की शादी में सरकार उसे 40,000 और पिछड़ी जाति की लड़की को 30,000 हजार रुपए गिफ्ट के तौर पर देगी। वहीं दलित लड़की अगर दूसरी जाति के लड़के से शादी करेगी तो 75,000 रुपए सरकार की ओर से मिलेंगे। पिछड़ी जाति की लड़की को अपनी जाति के बाहर शादी करने पर आन्ध्र सरकार 50,000 रुपए देगी। वहीं अगर दूल्हा और दुल्हन दोनों, या उनमें से कोई एक दिव्यांग हैं तो उन्हें शादी में एक लाख रुपए सरकार की ओर से मिलेंगे। आन्द्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बताया है कि सरकार इस स्कीम के तहत सालाना 100 करोड़ से ज्यादा खर्च करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+