PM मोदी और TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू की लंबे समय बाद हुई मुलाकात
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और पीएम मोदी की मुलाकात की तस्वीरें सुर्खियों में हैं। नई दिल्ली में मोदी नायडू की मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई। chandrababu naidu pm modi meeting In Rashtrapati Bhavan
नई दिल्ली, 07 अगस्त : लंबे अंतराल के बाद पीएम मोदी से मिले चंद्रबाबू नायडू की तस्वीरें सुर्खियों में हैं। यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 2019 के चुनावों से पहले टीडीपी के भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ संबंध तोड़ने के बाद यह दोनों की पहली मुलाकात थी।

तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात शनिवार को नई दिल्ली में हुई। आजादी का अमृत महोत्सव के राष्ट्रीय समिति की बैठक के दौरान मिले नायडू और पीएम मोदी लंबे अंतराल के बाद मिले हैं। बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान मोदी और नायडू के बीच कुछ देर चर्चा हुई। हालांकि, दोनों के बीच क्या बात हुई यह अभी पता नहीं चल पाया है।
यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 2019 के चुनावों से पहले टीडीपी के भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के साथ संबंध तोड़ने के बाद यह दोनों की पहली मुलाकात थी। इससे पहले दिन में, नायडू ने अपनी पार्टी के सांसदों और नेताओं के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद नायडू ने कहा, "यह मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति के रूप में उनकी जीत पर बधाई देने के अलावा और कुछ नहीं है।" उन्होंने कहा कि TDP ने उन्हें बिना शर्त समर्थन दिया और पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों ने उनके पक्ष में मतदान किया।












Click it and Unblock the Notifications