सीमांध्र को सिंगापुर जैसा बनाएंगे: चंद्रबाबू नायडू

उन्होंने मतगणना के रुझानों में राज्य के कुल 175 विधानसभा क्षेत्रों में तेदेपा-भाजपा गठबंधन की बढ़त के खुलासे के बाद संवाददाताओं से कहा, "हमारे ऊपर राज्य के पुनर्निमाण और इसे सिंगापुर जैसा बनाने की बड़ी जिम्मेदारी है।"
एकीकृत आंध्र प्रदेश में 1995-2004 तक मुख्यमंत्री के पद पर रहने वाले नायडू ने कहा कि दो जून को सीमांध्र के गठन के बाद वह आंध्र प्रदेश (सीमांध्र) के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। नायडू तेलंगाना में अपनी पार्टी के प्रदर्शन से भी खुश हैं, जहां उनकी पार्टी को चार विधानसभा सीटों पर विजय हासिल हुई है और 11 सीटों पर उनकी पार्टी बढ़त बनाए हुए है।
नायडू ने कहा, "कुछ लोगों ने तेदेपा को उखाड़ फेंकने की जी-तोड़ कोशिशें की। उन्होंने रुपयों, सत्ता और दूसरी चीजों का लालच दिया, लेकिन जनता ने हमारा साथ दिया।" उन्होंने हैदराबाद को आर्थिक केंद्र बनाने का दावा किया और कहा कि तेलंगाना में भी उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य में विकास का लाभ हर किसी को मिले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications