'हम यहां अनसेफ हैं...', नहाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की लड़कियां छोड़ रही हैं हॉस्टल

'हम यहां अनसेफ हैं...', नहाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की लड़कियां छोड़ रही हैं हॉस्टल

चंडीगढ़, 19 सितंबर: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी को 6 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की कई छात्रों को सोमवार (19 सितंबर) सुबह अपने सामान के साथ छात्रावास से बाहर निकलते देखा गया। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से संबंधित अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए 24 सितंबर तक विश्वविद्यालय को छह दिनों के लिए बंद कर दिया है। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने रविवार को दो दिन की छुट्टी की घोषणा की थी लेकिन बाद में इसे 24 सितंबर तक बढ़ा दिया गया। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब सैकड़ों छात्र कई महिला छात्रावासों के 'आपत्तिजनक वीडियो' के कथित लीक होने का विरोध कर रहे हैं।

Recommended Video

    Chandigarh University Row: नहाने के Video बनाने पर कितनी होती है सजा | वनइंडिया हिंदी | *News
    मर्जी से छात्र छोड़ रही हैं हॉस्टल

    मर्जी से छात्र छोड़ रही हैं हॉस्टल

    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल परिसर से बाहर निकलते हुए देखे गए छात्रों ने कहा कि वे स्वेच्छा से छात्रावास छोड़ रहे हैं। उन्होने कहा है कि वह सुरक्षा चिंताओं की वजह से घर जा रहे हैं। एक छात्रा जो परिसर के बाहर जा रही थीं, उन्होंने कहा, ''चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने छुट्टी घोषित कर दी है और हम यहां सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। हम यहां अनसेफ हैं इसलिए हम घर जा रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि छात्रों को न्याय मिलेगा क्योंकि उन्होंने अभी तक इस मामले में कार्रवाई नहीं की है।''

    'नहीं, हमें इंसाफ अभी तक नहीं मिला...'

    'नहीं, हमें इंसाफ अभी तक नहीं मिला...'

    टाइम्स नेटवर्क से बात करते हुए एक अन्य छात्र ने कहा, ''नहीं, हमें अभी तक न्याय नहीं मिला है और छात्र अपना विरोध जारी रखेंगे। सीयू प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। वे केवल इतना कह रहे हैं कि मामला संवेदनशील है और मामले से संबंधित कुछ भी छात्रों से साझा नहीं किया जा सकता है।''

    हॉस्टल की वार्डन हुई सस्पेंड

    हॉस्टल की वार्डन हुई सस्पेंड

    इस बीच, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने विरोध कर रहे छात्रों के बढ़ते दबाव के बीच गर्ल्स हॉस्टल के एक वार्डन को भी निलंबित कर दिया है, जहां यह घटना हुई थी। हॉस्टल वार्डन को एक वीडियो क्लिप में आरोपी छात्रा को वीडियो रिकॉर्ड करने और शिमला में अपने प्रेमी को साझा करने के लिए डांटते हुए देखा जा सकता है। इसी छात्रावास के एक अन्य वार्डन को भी घटना के सिलसिले में निलंबित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के छात्रावास के सभी वार्डन का तबादला किया जा रहा है और छात्रावासों के समय में भी बदलाव किया गया है।

    पुलिस ने कहा- सिर्फ आरोपी का एक वीडियो मिला है...

    पुलिस ने कहा- सिर्फ आरोपी का एक वीडियो मिला है...

    हालांकि यह आरोप लगाया जा रहा है कि कई आपत्तिजनक वीडियो हैं, जिसमें लड़कियों को नहाते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने दावा किया है कि उन्हें खुद आरोपी का केवल एक वीडियो मिला है और उन्हें अन्य छात्रों या हॉस्टलर्स का कोई अन्य वीडियो नहीं मिला है। मोहाली के उपायुक्त अमित तलवार ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

    इन तीन मांगों के बाद छात्रों ने खत्म किया विरोध

    इन तीन मांगों के बाद छात्रों ने खत्म किया विरोध

    शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात में हुए भारी विरोध के बाद रविवार शाम चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में फिर से आंदोलन शुरू हो गया। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के अधिकारियों से अपनी तीन मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने के बाद छात्र सोमवार तड़के करीब 1.30 बजे अपना धरना खत्म करने पर राजी हुए। छात्रों की मांग है कि 10 सदस्यीय समिति को मामले के बारे में अपडेट दिया जाएगा, संबंधित छात्रावास वार्डन को निलंबित कर दिया जाएगा, और लड़कियों के छात्रावास की जांच की जाएगी, और वाशरूम के दरवाजे बदले जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+