कौन हैं अनिल मसीह, जिनपर चंडीगढ़ मेयर चुनाव में 'धांधली' करने का आरोप, BJP से है खास रिश्ता
Chandigarh mayor Elections: चंडीगढ़ मेयर चुनाव विवाद के बीच सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ मेयर चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर अनिल मसीह चर्चाओं में आ गए हैं। अनिल मसीह पर चंडीगढ़ मेयर चुनाव में 'धांधली' करने का आरोप है।
अनिल मसीह का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह मतपत्रों पर हस्ताक्षर करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी पेश किया गया था। जिसपर कोर्ट ने कहा था, इन्हें तो सजा मिलनी चाहिए। आइए जानें अनिल मसीह के बारे में?

Who is Anil Masih: कौन हैं अनिल मसीह
- 53 वर्षीय अनिल मसीह वर्तमान में चंडीगढ़ मेयर चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर हैं, जिनपर मतपत्रों से छेड़छाड़ का आरोप है।
- अनिल मसीह लगभग एक दशक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चंडीगढ़ इकाई के प्रमुख सदस्य हैं।
- अनिल मसीह 2015 से भाजपा के सदस्य हैं और वह अल्पसंख्यक विंग का प्रतिनिधित्व करते हुए, सभी पार्टी कार्यक्रमों में नियमित रहे हैं।
- अनिल मसीह के समर्पण को देखते हुए भाजपा ने उन्हें अक्टूबर 2022 में चंडीगढ़ एमसी हाउस में पार्षद के रूप में नामित किया था।
- इससे पहले 2021 में अनिल मसीह को भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा का महासचिव भी नियुक्त किया गया था।
- ऐसा पहली बार नहीं है, जब अनिल मसीह का नाम किसी विवाद में आया हो, इससे पहले भी 2018 में चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) ने एक समिति की बैठक में कथित तौर पर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और यहां तक कि आस्था के खिलाफ बोलने के बाद उन्हें सभी चर्च गतिविधियों में भाग लेने से रोक दिया गया था।
- फिर दो साल बाद 2020 में सीएनआई के बिशप, डेन्जेल पीपुल्स द्वारा उनपर लगा प्रतिबंध हटाया गया है।
- अनिल मसीह की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने डीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।
- अनिल मसीह की पत्नी पंजाब इंजीनियरिंग हॉस्टल (पीईसी), सेक्टर 12 में लड़कियों के एक हॉस्टल में प्रबंधक के रूप में काम करती है।
- अनिल मसीह अपने परिवार के साथ पंजाब इंजीनियरिंग हॉस्टल के छात्रावास बैरक में रहता है। अनिल मसीह पहले ट्राइसिटी में निजी फर्मों में काम करते थे। लेकिन पिछले कई वर्षों से, वह बिना किसी सक्रिय नौकरी के हैं। वह कहते हैं कि पूरी तरह से "राजनीति के लिए समर्पित" हैं।












Click it and Unblock the Notifications