कपिल शर्मा शो से क्यों नदारद चंदू चायवाला, मिस करने लगे फैंस तो चंदन प्रभाकर ने बताई वजह

नई दिल्ली। जाने माने कॉमेडियन कपिल शर्मा के दूसरे सीजन में चंदन प्रभाकर की मौजूदगी को उनके फैंस काफी मिस कर रहे हैं। उनके फैंस उन्हें वापस शो में देखना चाहते हैं। हाल में जब चंदन ने सोशल मीडिया पर लोगों को महाशिवरात्रि की बधाई दी तो लोग उसपर कमेंट कर उनसे शो में वापसी पर सवाल करने लगे। उनके पोस्ट के कमेंट में उनके एक फैन ने लिखा कि मैं कपिल शर्मा शो का बहुत बड़ा फैन था और अब भी हूं लेकिन तब की बात कुछ और थी। आप प्लीज शो में वापस आ जाइये। एक अन्य फैन ने प्रभाकर की पोस्ट के कमेंट में लिखा- 'वैसे पहले से ही डॉक्टर गुलाटी की वजह कुछ कमी सी लगती है शो मे ओर तुम भी नही रहोगे तो शो देखना बिल्कुल बंद कर देंगे हम तो, आपकी एक्टिंग मुझे बहुत पसंद है चंदू भाई।'

चंदन ने खुलकर बताई शो में आने की वजह

चंदन ने खुलकर बताई शो में आने की वजह

कई फैंस द्वारा कपिल शर्मा शो से बाहर हो जाने के सवाल के बाद प्रभाकर ने एक का रिप्लाई करते हुए खुलकर इसका जवाब दिया। एकता नाम की एक फैन को जवाब देते हुए प्रभाकर ने कहा- 'हैलो एकता। आपके प्यार के लिए शुक्रिया। मैं किसी भी एपिसोड को जानबूझकर मिस नहीं कर रहा हूं। पर शायद मेरा किरदार अब खास प्रभाव नहीं डाल पा रहा है। इसलिए वे मुझे एपिसोड्स में नहीं ले रहे हैं। आपको मेरी तरह से ढेरों प्यार और शुभकामनाएं।'

शो से बाहर हुए थे सुनील तो कपिल पर भड़के थे फैंस

शो से बाहर हुए थे सुनील तो कपिल पर भड़के थे फैंस

बता दें कि चंदन प्रभाकर से पहले अचानक सुनील ग्रोवर के शो से बाहर हो जाने पर लोग कपिल शर्मा के रवैये पर बुरी तरह भड़क गए थे। दरअसल खबर आई थी कि कपिल और सुनील ग्रोवर के झगड़े के बाद सुनील ने शो छोड़ दिया है। इसके बाद कपिल को लेकर कई टिप्पणियां की गई थीं। इनमें कहा गया कि- सफलता ने कपिल का दिमाग खराब कर दिया है और वे सह कलाकारों को कुछ नहीं समझते।

ऐसे में कपिल के शो की टीआरपी भी गिर गई थी जिसके बाद उन्होंने शो का अगला सीजन शुरू किया।

गिन्नी संग शादी के बंधन में बंधे कपिल

गिन्नी संग शादी के बंधन में बंधे कपिल

सुनील ग्रोवर के शो से जाने के बाद शो की टीआरपी गिरने लगी। इसके बाद गिन्नी चतरथ से उनकी शादी टूट जाने और उन्हें शराब की लत की खबरें भी सामने आई। लेकिन अब मालूम होता है कि कपिल की जिंदगी में सबकुछ सामान्य हो गया और उन्होंने अब गिन्नी के साथ शादी भी रचा ली है।

यह भी पढ़ें- एयर स्‍ट्राइक पर कपिल शर्मा ने इंडियन एयरफोर्स को किया सलाम, कहा- कभी ना भूलने वाला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+