चंपई सोरेन लगातार दूसरी बार दिल्ली में, अमित शाह के साथ मुलाकात, कर सकते हैं बड़ा ऐलान
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन लगातार दूसरी बार दिल्ली के दौरे पर हैं। इस दौरान उनके अमित शाह से मुलाकात करने की संभावना है। सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाह से मुलाकात के बाद अगर सबकुछ अनुकूल रहा तो चंपई सोरेन बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
चंपई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। उनके दिल्ली दौरे को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि चंपई ने बीजेपी में शामिल होने के लिए कुछ शर्तें रखी रही हैं। अमित शाह से मुलाकात के दौरान चंपई सोरेन इन्हीं पर बात करेंगे। अगर उनकी मांगों पर बीजेपी सकारात्मक जवाब देती है चंपई बीजेपी का थाम सकते हैं।

इस हफ्ते सोमवार को अमित शाह से मुलाकात के बाद एक बार फिर अटकलें तेज हो गई है। वहीं असम के सीएम व बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने दावा किया है कि इसी हफ्ते चंपई सोरेने बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
चंपई सोरेन,जो झारखंड प्रदेश के गठन की मांग में सक्रिय रहे। जेएमएम से गठन के साथ ही उन्होंने पार्टी को बुलंदियों तक पहुंचाया। हेमंत सोरेने के तीसरी बार सीएम बनाए जाने से पहले सीएम के पद से इस्तीफा देते हुए काफी भावुक दिखे।
चंपई सोरेन ने 31 जनवरी 2024 को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के बाद सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित कर दिया था और उन्होंने तुरंत सीएम पद की शपथ भी ले ली। 4 जुलाई को हेमंत सोरेन (Hemant Soren) तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए। ऐसे में सीएम पद से हटाए जाने के बाद चंपई सोरेने की राजनीतिक महत्वाकांक्षा आड़े आई और उन्होंने पार्टी का अलविदा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications