2019 लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा कांग्रेस में हुए शामिल
चाईबासा। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा कांग्रेस में शामिल हो गए। चाईबासा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार की उपस्थिति में मधु कोड़ा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मधु कोड़ा की पत्नी और विधायक गीता कोड़ा भी कांग्रेस में शामिल हुई। कुछ समय पहले ही दिल्ली में गीता कोड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी। माना जा रहा है कांग्रेस 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर खास तैयारी में जुटी हुई है। पार्टी को उम्मीद है कि मधु कोड़ा के आने से पार्टी को आगामी चुनाव में फायदा मिलेगा।

अजय कुमार की उपस्थिति में कांग्रेस में आए मधु कोड़ा
चाईबासा में मधु कोड़ा को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि मधु कोड़ा के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। कोड़ा झारखंड के बड़े और कद्दावर नेता है, खास तौर से कोल्हान क्षेत्र में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। मधु कोड़ा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनकी पार्टी 'जय भारत समानता पार्टी' का कांग्रेस में विलय हो गया।

पूर्व सीएम रहे हैं मधु कोड़ा
बता दें कि निर्दलीय विधायक रहते हुए मधु कोड़ा साल 2006 में कांग्रेस पार्टी के समर्थन से झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। साल 2006 से 2008 तक यानी दो साल तक वो मुख्यमंत्री रहे। 2009 में वो सिंहभूम से अपनी पार्टी 'जयभारत समानता पार्टी' के टिकट पर सांसद चुने गए, हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में कोड़ा को हार का सामना करना पड़ा था। उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, जिसकी वजह से मधु कोड़ा को कोयला घोटाले में जेल भी जाना पड़ा था।

2019 को लेकर कांग्रेस ने चला बड़ा दांव
मधु कोड़ा के जेल जाने के बाद उनकी पत्नी गीता कोड़ा पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर से विधानसभा चुनाव लड़ी थीं और जीत दर्ज की थी। गीता कोड़ा अभी भी जगन्नाथपुर से विधायक हैं। कुछ समय पहले ही गीता कोड़ा ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी गीता कोड़ा को आगामी लोकसभा चुनाव में चाईबासा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित कर सकती है। हालांकि इस पर आखिरी फैसला कांग्रेस आलाकमान को ही लेना है।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट












Click it and Unblock the Notifications