VIDEO: अधिकारी ने लोगों के कंधों पर लटककर पार किया नाला
सीओ कर्मा राव निरीक्षण के काम से रायचूर के एक गांव पहुंचे थे। नाले में किसी तरह का पुल न होने की वजह से उन्हें अपने पैर और जूते गीले होने की चिंता सताई।
बेंगलुरु। विकास की राह देख रहे इलाकों में पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारी भी आम जनता के कंधों का सहारा ले रहे हैं। कर्नाटक के रायचूर में जिला पंचायत के सीईओ नाला पार करने के लिए ग्रामीणों के कंधों पर लटक गए।

सीओ कर्मा राव निरीक्षण के काम से रायचूर के एक गांव पहुंचे थे। नाले में किसी तरह का पुल न होने की वजह से उन्हें अपने पैर और जूते गीले होने की चिंता सताई। उन्होंने पानी पर पैर रखने के बजाय ग्रामीणों के कंधों पर लटककर नाला पार किया। READ ALSO: Facebook पर शेयर की CM योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर, गिरफ्तार
इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बाकी लोग नाले को पैदल पार करते हैं। सीईओ के साथ मौजूद पुलिसकर्मी भी नाले में उतरते हैं और पार करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications