राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले हिमाचल प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष को चुनाव आयोग का नोटिस
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश बीजेपी चीफ सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना जिले में 14 अप्रैल को एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्ति जनकर टिप्पणी की थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने उनको यह नोटिस जारी किया है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो पीएम को चोर कहने वाली टिप्पणी के खिलाफ राहुल गांधई के परिवार को जमानती के अलावा अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते हुए नजर आ रहे हैं। लगभग एक मिनट के इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि बेचारे को पता ही नहीं चलता, जो लिखकर दिया जाता है वो उसे बोल देते हैं। इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी को लेकर आपत्ति जनक भाषा का भी इस्तेमाल किया।
यहां देखें वीडियो- बीजेपी नेता सतपाल सिंह सत्ती ने मंच से राहुल गांधी को दी गाली
बता दें कि चुनावी रैलियों के दौरान विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग कई नेताओं पर कार्रवाई भी कर चुका है। चुनाव आयोग ने यूपी के सीएम योगी आदित्यानथ के अलावा बसपा प्रमुख मायावती और सपा नेता आजम खान और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए एक निर्धारित समय सीमा तक चुनाव प्रचार पर बैन लगा दिया है। चुनाव आयोग का ये रोक योगी के लिए 72 घंटे और मायावती के लिए 48 घंटे का है। जो कि मंगलवार सुबह 6 बजे से शुरू है।
चुनाव आयोग के इस रोक के बाद ये नेता न तो कोई चुनावी सभा कर पाएंगे और ना ही कोई टीवी इंटरव्यू। इसके अलावा ये कोई राजनीतिक ट्वीट के अलावा सार्वजनिक कार्यक्रम में भी शामिल नहीं सकेंगे। लेकिन अब देखना है कि क्या चुनाव आयोग कुछ इसी तरह का एक्शन हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष पर भी लेता है या नहीं, क्योंकि फिलहाल तो उनको नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से जुड़ीजानकारी के लिए यहां क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications