मोदी के सांसदों का होटल बिल सुनकर चौंक जाएंगे आप

नयी दिल्ली। यूं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सादगी का जीवन जीने पर विश्वास रखते हैं, लेकिन जब उनके सांसदों की बात आती है तो ये सादगी कहीं गायब होती नजर आने लगती है। पीएम मोदी खुद कई बार कह चुके हैं कि सांसद पांच सितारों होटलों में मीटिंग न करें या न ठहरें, लेकिन भाजपा सांसदों के होटल का बिल देख आपकी आंखे फटी की फटी रह जाएंगी।

narendra modi

केंद्र सरकार ने भाजपा सांसदों के होटल पर 25 करोड़ रुपए का खर्च किया है और ये बिल चुकाया है। ये बिल सांसदों की तरफ से केंद्र सरकार को दिया गया था। ये बिल उन 50 सांसदों का है जो सरकारी आवास में रहने के बजाए होटलों में रह रहे हैं। उनका कहना है कि उनमें से कई लोगों को या तो रहने के लिए सरकारी घर नहीं मिला है और जिन्हें मिला भी है तो वह घर रहने लायक नहीं है। इसलिए वे लोग फिलहाल सरकारी खर्चे पर होटल में ठहरे हुए है।

संसदीय कार्य मंत्रालयके मुताबिक सांसद जिन होटेलों में ठहरे हैं, उनका लगभग 25 करोड़ का बिल सरकार को मिला है। वहीं इस खर्च के बाद सांसदों को सरकारी मकान मुहैया कराने वाली लोकसभा की हाउसिंग कमेटी ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सांसद अपने घरों में शिफ्ट हो जाएं नहीं तो सरकार उनके होटल के बिल का भुगतान बंद कर देगी। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने इस बारे में ज्लद से जल्द बैठक बुलाने की बात कही है। उन्होंने इस मामले में अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+