अलपन बंदोपाध्याय पर केंद्र सख्त, आदेश के बावजूद दिल्ली रिपोर्ट ना करने पर भेजा नोटिस
अलपन बंदोपाध्याय पर केंद्र सख्त, रिपोर्ट ना करने पर भेजा नोटिस
नई दिल्ली, 31 मई: केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय को तबादले के बावजूद सोमवार को दिल्ली ना पहुंचने पर नोटिस जारी किया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) में आज सुबह रिपोर्ट ना करने के बाद अलपन बंदोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे पूछा गया है कि आखिर क्यों उन्होंने आदेशों को नहीं माना। अगर अलपन बंदोपाध्याय संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते हैं तो केंद्र उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी कर सकते हैं। बंदोपाध्याय आज मुख्य सचिव के पद से रिटायर हो गए हैं।
Recommended Video

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अचानक बंद्योपाध्याय की सेवाएं मांगीं थी और राज्य सरकार से कहा था कि उनको तुरंत वहां से मुक्त किया जाए। केंद्र सरकार ने अलपन बंदोपाध्याय को 31 मई यानी आज सुबह 10 बजे तक कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, नॉर्थ ब्लॉक, दिल्ली में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया था। बंदोपाध्याय को पश्चिम बंगाल सरकार ने ड्यूटी से मुक्त नहीं किया। सोमवार को भी ममता बनर्जी के साथ ही बैठकें करते दिखें। जिसके बाद उनको केंद्र से नोटिस आया है।
रिटायर हो गए बंदोपाध्याय
पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय ने रिटायरमेंट ले ली है। अलपन बद्योपाध्याय 60 साल की उम्र पूरा करने के बाद आज (31 मई) रिटायर हो गए हैं। 24 मई को ही उनका कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाया गया था। केंद्र की ओर से उनका तबादला किए जाने के बाद उन्होंने तीन महीने का सेवा विस्तार ना लेने का फैसला किया और रिटायर हो गए । एचके द्विवेदी को बंगाल का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।
अलपन बंदोपाध्याय को ममता बनर्जी का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया है। ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार के तौर पर जून से वो काम करेंगे। बंदोपाध्याय का मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार के तौर पर कार्यकाल तीन साल के लिए होगा।












Click it and Unblock the Notifications