केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में 1200 करोड़ से अधिक की ग्रीनफील्ड राजमार्ग परियोजना को दी मंजूरी

केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आंध्र प्रदेश में 1200 करोड़ से अधिक की ग्रीनफील्ड राजमार्ग परियोजना को दी मंजूरी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी।

Nitin Gadkari

Vijayawada News: केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने भारतमाला परियोजना (Bharatmala Pariyojana) के पहले चरण को लेकर आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के लिए बड़ा ऐलान किया है। राज्य को परियोजना के तहत हाईब्रिड एन्युटी मोड पर येरगुडिपाडु से (एनएच-544जी) बेंगलुरू-विजयवाड़ा आर्थिक कॉरिडोर के ऑरगुडिपाडू से 31 किलोमीटर लंबे 6-लेन एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाईवे के विकास के लिए 1,200.42 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।

नितिन गडकरी ने ट्वीट कर दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया कि, बेंगलुरु-कडप्पा-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारा बेंगलुरु एसटीआरआर से शुरू होता है, जो मौजूदा बेंगलुरु-हैदराबाद (एनएच-44) का उपयोग एनएच 44 पर कोडिकोंडा चेकपोस्ट तक करता है। इसके बाद, प्रस्तावित ग्रीनफ़ील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर NH-44 (बैंगलोर-हैदराबाद रोड) पर कोडिकोंडा चेकपोस्ट (कोडुर गांव) से NH-16 पर अडांकी के पास मुप्पावरम गांव तक जाता है। कोडिकोंडा चेकपोस्ट से मुप्पावरम तक 342.4 किमी का कॉरिडोर पूरी तरह से एक ग्रीनफील्ड हाईवे है।

हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल के आधार पर होगी परियोजना
आधिकारिक बयान के अनुसार, बेंगलुरु-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारे पर छह लेन की नई राजमार्ग परियोजना हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल (एचएएम) के आधार पर विकसित की जाएगी। एचएएम के तहत सरकार निर्माण के दौरान परियोजना लागत की 40 प्रतिशत राशि देती है और शेष 60 प्रतिशत राशि ब्याज सहित वार्षिकी भुगतान के रूप में संचालन अवधि के दौरान दी जाती है। दरअसल, हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल का अर्थ है कि गवर्नमेंट एक निर्धारित समय के लिए एक निश्चित अवधि में भुगतान करती है और फिर शेष अवधि में एक परिवर्तनीय राशि में भुगतान करती है। इस हाइब्रिड प्रकार के भुगतान के तरीके को HAM भी कहा जाता है।

ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश सरकार 3 हजार मंदिरों का विकास करेगी, डिप्टी सीएम ने कहा- ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी सेवाएं

Recommended Video

    Delhi-Mumbai Expressway: Delhi से Mumbai का होगा सफर आसान, महज 12 घंटे में मुंबई | वनइंडिया हिंदी

    ग्रीनफील्ड हाईवे के विकास के लिए 1,200.42 करोड़ रुपये की मंज़ूरी
    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बेंगलुरु-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारे पर चंद्रशेखरपुरम से पोरावरम तक 31 किलोमीटर के नए छह लेन राजमार्ग के लिए 1,200.42 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+