राज्यों को जीएसटी से हुआ तगड़ा नुकसान, भरपाई के लिए केन्द्र सरकार ने दिए 8698 करोड़ रुपए

बेंगलुरु। मोदी सरकार ने जीएसटी तो लागू कर दिया है, लेकिन इससे राज्यों को तगड़ा नुकसान हुआ है। राज्यों के इस नुकसान की केन्द्र सरकार ने भरपाई भी कर दी है। केन्द्र सरकार ने राज्यों को जीएसटी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए 8,698 करोड़ रुपए का फंड जारी कर दिया है। यह राशि दो महीनों (जुलाई-अगस्त) के लिए मुआवजे के तौर पर दी गई है। इससे राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर बाकी सभी राज्यों को इसका फायदा होगा।

राज्यों को जीएसटी से हुआ तगड़ा नुकसान, भरपाई के लिए केन्द्र सरकार ने दिए 8698 करोड़ रुपए

इस बारे में खुद बिहार के डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुशील मोदी ने कहा है कि जुलाई और अगस्त के लिए मुआवजे के तौर पर 8,698 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह जुलाई और अगस्त में हुए कुल सेस रेवेन्यू का 58 फीसदी है। जीएसटी की वजह से कई अलग-अलग टैक्स खत्म हो गए हैं। जीएसटी लागू होने से राज्यों को काफी नुकसान भी हो रहा है, जिसकी भरपाई के लिए जीसटी के तहत लग्जरी कारों और टबैको जैसी चीजों पर 28 फीसदी टैक्स लगाया गया है।

आपको बता दें 1 जुलाई 2017 से पूरे देश में जीएसटी लागू कर दिया गया है। इसके तहत कुल चार स्लैब बनाए गए हैं। यह स्लैब 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी हैं। सरकार के इस अहम और सख्त कदम से व्यापारी वर्ग काफी नाराज हैं। वहीं कुछ व्यापारियों का कहना है कि यह प्रक्रिया वक्त लेने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+