केंद्रीय जल आयोग ने मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बाढ़ को लेकर जारी किया अलर्ट
नई दिल्ली। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने शनिवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेशनों के लिए बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की है। आयोग ने अपने रेड बुलेटिन में छत्तीसगढ़ के रायपुर में खारून नदी में बाढ़ की स्थिति बताई है। खासतौर से पथारडिगी में नदी का बहाव खतरे के निशान से ऊपर है। यहां भारी बाढ़ का स्थिति है।
Recommended Video

छत्तीसगढ़ में ही महानदी में पानी बहुत ज्यादा है। सूरजगढ़ में नदी से बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। महानदी जंजगीर के कलमा और चंपा में भी भारी बाढ़ की स्थिति में है। वहीं मध्य प्रदेश में शक्कर नदी में बाढ़ की स्थिति है। शक्कर नदी जबलपुर में और वैनगंगा नदी से सियोनी में बाढ़ की स्थिति है।
लगातार हो रही बारिश से देश का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। तेज बारिश होने से नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उत्तर-पश्चिम के राज्यों में ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। ओडिशा, असम में बाढ़ के कहर के बाद बचाव कार्य चल रहे है। गुजरात और दक्षिणी पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बाढ़ है।
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर नदियों के आसपास के निचले हिस्से के लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। हिमालयी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश से लेकर मूसलाधार बरसात होने से नदियां उफान पर हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की जारी चेतावनी में 26 ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां बाढ़ की स्थिति बहुत बिगड़ सकती है। इनमें बिहार और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications