रोड शो के दौरान जयंत सिन्हा की फिसली जुबान, आतंकी मसूद अजहर को 'जी' कहा

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा इस वक्त चर्चा का केंद्र बन गए हैं। दरअसल झारखंड के रामगढ़ में एक रोड शो के दौरान जयंत सिन्हा ने जैश ए मोहम्मद के आतंकी सरगना मसूद अजहर को जी कहकर संबोधित किया। उन्होंने क हा कि हमारी सरकार हर रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, अब मसूद अजहर जी को वैश्विक आतंकीवादी घोषित किया गया है, जिसका श्रेय हमारी सरकार को जाता है। बता दें कि जयंत सिन्हा नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री हैं।

jayant

जयंत सिन्हा ने कहा कि हम लोगों ने जो भी काम किया है वह काफी सफल रहा है। अभी मसूद अजहर जी को युनाइनटेड नेशंस ने वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया, ये सब काम पहले की यूपीएम सरकार के समय कभी नही हो पाया। हमारे देश का सम्मान वैश्विक स्तर पर काफी बढ़ा, पहले देश का सम्मान काफी डूब चुका था, सिर्फ वंशवाद ही वंशवाद था। लेकिन हमारी सरकार अब हर क्षेत्र में लगातार काम कर रही है।

लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध कमेटी ने बुधवार को जैश ए मोहम्मद के मुखिया आतंकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया था। इसी के बाद जयंत सिन्हा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए इस बात का जिक्र किया, लेकिन इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने मसूद अजहर को जी कहकर संबोधित किया। जयंत सिन्हा हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण 6 मई को होगा, जबकि परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+