केंद्रीय मंत्री का आरोप, एक्सीडेंट से मुझे जान से मारने की कोशिश
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े की कार काफिले में स्कॉर्ड गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी है। यह घटना कर्नाटक के हलगेरी की है, जहां ट्रक ने हेगड़े के स्कॉर्ट की कार को टक्कर मार दी है। जानकारी के अनुसार इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। केंद्रीय मंत्री हेगड़े ने आरोप लगाया है कि ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह ऐसा करने में सफल नहीं हो सका। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बारे में हेगड़े का कहना है कि ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मारने की जानबूझकर कोशिश की थी, लेकिन वह दूसरी कार से टकरा गई। यह घटना मंगलवार रात 11.30 बजे की है। हेगड़े ने कहा कि हमारी कार काफी रफ्तार में थी इसलिए वह टक्कर खाने से बच गई।
घटना की जानकारी देते हुए हेगड़े ने कहा कि उनके एक स्टॉफ के सदस्य को गंभीर चोट लगी है और उसका कंधा टूट गया है। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर जिसका नाम नासिर है उसे लोगों ने पकड़ लिया, वह किसी भी नशे में नहीं था। हेगड़े ने घटना का एक वीडियो भी साझा किया है। जिसे साझा करते हुए उन्होंने पुलिस से अपील की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और नासिर नाम के आरोपी ड्राइवर से इस बारे में गंभीर पूछताछ की जाए। उन्होंने इस बात का शक जताया है कि इसके पीछे किसी बड़े षड़यंत्र की कोशिश है, मुझे भरोसा है कि पुलिस इसका खुलासा करेगी।












Click it and Unblock the Notifications