दिल्ली प्रदूषण: पड़ोसी राज्यों के धुएं ने बिगाड़ा दिल्ली का हाल, बोले केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आज-कल में ऑड इवन फॉर्मूले पर फैसला लिया जाएगा।

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर एनजीटी ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है पड़ोसी राज्य हरियाणा और पंजाब के किसान पराली जलाना बंद क्यों नहीं करते हैं। हरियाणा और पंजाब सरकार को इसके लिए जरूरी प्रबंध करना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि ये सिर्फ दिल्ली की समस्या नहीं है, आसपास भी हालात गंभीर है। प्रदूषण के खिलाफ सबको साथ मिलकर काम करना होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वायु प्रदूषण के मसले पर केंद्र सरकार के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा और यूपी सरकार को मिलकर काम करना होगा और इस समस्या का समाधान निकालना होगा।

दिल्ली प्रदूषण: केजरीवाल ने कहा- हरियाणा, पंजाब और केंद्र सरकार को साथ आना होगा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आज-कल में ऑड इवन फॉर्मूले पर फैसला लिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में ट्रकों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है और सिर्फ कुछ जरूरत की चीजें लाने वाले ट्रकों को ही दिल्‍ली में एंट्री की इजाजत दी गई है। इससे दिल्‍ली की जनता को कुछ परेशानी जरूर होगी. उन्‍होंने कहा कि जब तक पंजाब और हरियाणा में फसल में आग लगाने की प्रथा को रोका नहीं जाएगी दिल्ली हर साल इस समस्या का हल नहीं निकाल पाएगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे उत्तर भारत में इस धुएं की वजह मुसीबत आ रही है और इस जहरीली हवा से पूरा उत्तर-भारत बीमार होता रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को और आर्थिक मदद देनी होगी। केजरीवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान पर कहा कि किसानों पर फाइन लगाने से कुछ नहीं होगा। हरियाणा के सीएम ने कहा था कि फसल को आग लगाने के चलते 250 किसानों पर फाइन लगाया गया है।

दिल्ली वायु प्रदूषण के मामले में पर्यावरण मंत्री डा. हर्षवर्धन ने कहा कि लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लोग सावधानी बरतें और बच्चों को घर पर ही रखने की कोशिश करें। हर्षवर्धन ने कहा है कि मंत्रालय पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। वहीं दिल्ली में जारी स्मॉग के कहर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने केंद्र, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+