पीएम के साथ बैठक में CJI ने दिया नियम का हवाला, CBI चीफ के लिए ये सरकार की पसंद के दो नाम रेस से बाहर

नए सीबीआई चीफ के लिए मोदी सरकार ने पेश किए नाम, CJI ने दिया पीएम के साथ बैठक में बताया नियम, CBI चीफ के लिए ये सरकार की पसंद के दो नाम रेस से बाहर

नई दिल्ली, 25 मई: सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) के नए चीफ के लिए केंद्र सरकार की पसंद के दो अफसर रेस से बाहर हो गए हैं। नए सीबीआई प्रमुख के चयन के लिए सोमवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक हुई है, जिसमें कुछ नाम सरकार की ओर से रखे गए थे। बैठक में भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने छह महीने के नियम का हवाला दिया, जिसके बाद सरकार ने जो नाम शॉर्टलिस्ट किए थे, उनमें से दो को वापस लेना पड़ा। बैठक में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल थे।

Recommended Video

    New CBI Chief पर नहीं हो पाया फैसला, CJI Ramana ने सरकार के सपनों पर फेरा पानी! | वनइंडिया हिंदी
    Central govt Top 2 Choices for New CBI Chief Dropped After CJI Ramana Opposition

    एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक में चीफ जस्टिस ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को पुलिस चीफ जैसे पदों पर नहीं बिठाना चाहिए जिनका कार्यकाल 6 महीने से कम बचा हो। चीफ जस्टिस ने कहा कि पैनल को नियम के आधार पर ही किसी नाम पर विचार करना चाहिए। ऐसे में जिन अधिकारियों की नौकरी में छह महीने से कम का समय बचा है, उनका नाम पर विचार ना किया जाए।

    इस नियम की वजह से बीएसएफ के राकेश अस्थाना जो कि 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं और राष्ट्रीय जांच एजेंसी के वाईसी मोदी जो कि 31 मई को रिटायर हो रहे हैं, दोनों ही इस लिस्ट से बाहर हो गए। दोनों का नाम सरकार की लिस्ट में सबसे ऊपर था। अब जो नाम लिस्ट में हैं, उनमें- सीआईएसएफ महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल, एसएसबी महानिदेशक कुमार राजेश चंद्रा और केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव वीएसके कौमुदी हैं।

    अधीर रंजन चौधरी ने बैठक में कहा कि सरकार ने उम्मीदवारों की लिस्ट बनाने में अनौपचारिक दृष्टिकोण अपनीया है। उन्होंने कहा कि 11 मई को मुझे 109 नाम दिए गए। आज दोपहर 1 बजे तक 10 नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि शाम 4 बजे तक छह नाम रह गए। यह रवैया बेहद आपत्तिजनक है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+