कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र ने की राज्यों की मदद, SDRF के तहत 8873 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी

नई दिल्ली, मई 1। केंद्र सरकार ने कोरोना संकट में राज्य सरकारों के लिए एक बहुत बड़ी आर्थिक मदद की घोषणा की है। दरअसल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) से केंद्र सरकार ने 8873 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की है। आपको बता दें कि SDRF में जो भी फंड आता है, उसका 50 फीसदी हिस्सा राज्य सरकारों के लिए ही होता है। देश में कोरोना संकट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार को कोरोना के नए मामले 4 लाख को भी पार कर गए। वहीं पिछले कई हफ्तों से देश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 3 हजार के पार ही जा रही है।

Narendra Modi

गृह मंत्रालय की सिफारिश पर एक महीना पहले जारी हुई किस्त

आपको बता दें कि SDRF की पहली किस्त आमतौर पर राज्यों को जून महीने में जारी की जा सकती है, लेकिन गृह मंत्रालय की सिफारिश पर ये किस्त एक महीने पहले जारी कर दी गई है। गृह मंत्रालय ने कहा कि 8,873 करोड़ रुपये का आधा हिस्सा, यानी 4,436 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कोरोना की रोकथाम और बचाव के लिए किया जा सकता है।

इस राशि से मेडिकल क्षेत्र में होगा काम

आपको बता दें कि SDRF फंड का इस्तेमाल राज्यों के द्वारा कोविद -19 की रोकथाम और उससे बचाव के लिए किया जा सकता है, जिसमें अस्पतालों, वेंटिलेटर, एयर प्यूरिफायर में ऑक्सीजन उत्पादन और भंडारण संयंत्रों की लागत को पूरा करना, एम्बुलेंस सेवाओं को मजबूत करना और कोविड केयर सेंटर तैयार करने जैसे काम शामिल हैं।

कोरोना की दूसरी लहर से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं राज्य

Recommended Video

    Corona Crisis: Foreign Media में PM Modi की हो रही जमकर आलोचना | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि देश के कई राज्य इस वक्त कोरोना महामारी की दूसरी लहर से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। दिल्ली समेत कई बड़े राज्य अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड और ऑक्सीजन की किल्लत से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से अस्पतालों में भर्ती मरीज अपनी जान गंवा रहे हैं। कई बड़े राजनेता और कई हस्तियां कोरोना संकट में अपनी जान गंवा चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+