पश्चिम बंगाल में TMC नेता के उपर बम से हुआ था हमला, गृह मंत्रालय ने अब NIA को सौंपी जांच

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पिछले महीने टीएमसी के नेता जाकिर हुसैन पर बम से हमला किया गया था। उस हमले को लेकर अब गृह मंत्रालय ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है। गृह मंत्रालय ने उस घटना की जांच NIA को सौंप दी है। फिलहाल इस हमले की जांच पश्चिम बंगाल में CID कर रही थी। आपको बता दें कि उस हमले में जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। टीएमसी ने हमले का आरोप बीजेपी पर लगाया था।

NIA

आतंकी कनेक्शन की भी होगी जांच

NIA के एक्ट के अनुसार, केंद्र किसी भी राज्य से इस मामले की जांच कर सकता है। एनआईए ने इस मामले में विस्फोटक अधिनियम, और भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश), 307 (हत्या का प्रयास), और 326 (गंभीर चोट) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी इस मामले में किसी तरह से कोई आतंकी कनेक्शन होने का पता नहीं चला है, लेकिन आतंकी कनेक्शन से भी इसकी जांच की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+