कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने दिया 11.45 करोड़ HCQ टैबलेट का तैयार करने का ऑर्डर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दो भारतीय फर्म को 11.45 करोड़ एचसीक्यू (हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन) टैबलेट तैयार करने का का ऑर्डर दिया है। हिंदुस्तान लेटेक्स लिमिटेड (एचएलएल) लाइफकेयर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह दवा सीधे खरीदी रही है। हिंदुस्तान लेटेक्स लिमिटेड (एचएलएल) लाइफकेयर एक सरकारी स्वामित्व वाली स्वास्थ्य सेवा विनिर्माण कंपनी है। इस दवा को कोरोना महामारी के दौरान काफी अहम माना जा रहा है।

2 indian firms

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि एचसीक्यू के लिए दो भारतीय फर्मो-आइपीसीए लेबोरेट्रीज और जायडस कैडिला को करीब 11.45 करोड़ टैबलेट का ऑर्डर दिया है। बताया गया है कि अभी तक सरकार को 6.64 करोड़ एचसीक्यू टैबलेट मिल भी गई हैं। बाकी दवाएं 16 मई तक मिल जाएंगी।

हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन एक मलेरियारोधी दवा है। कोविड-19 महामारी में इसे प्रोफीलैक्सिस के तौर पर इसकी सिफारिश की गई है। यह कोई इलाज नहीं है लेकिन ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने आपातकालीन स्थिति में इसके इस्तेमाल के लिए अनुमोदन किया है। कोरोना महामारी फैलने के बाद दुनियाभर के देशों ने भारत से ये दवा मांगी है। भारत ने कोरोना संकट में 87 देशों को लगभग 30 लाख एचसीक्यू टेबलेट का निर्यात किया है। अमरिका, स्पेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल जैसे कई देशों ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की मांग भारत से की। जिसके बाद भारत ने ये दवा भेजी।

भारत हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। दुनिया में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के कुल उत्पादन का 70 फीसदी हिस्सा भारत में होता है। भारत में हर महीने करीब 40 टन HCQ का उत्पादन होता है, यानी 200 एमजी की 20 करोड़ टेबलेट। अपनी पूरी क्षमता के उत्पादन पर भारत 200 एमजी वाले 35 करोड़ हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट का उत्पादन कर सकता है।

बता दें कि कोरोना का संकट हर दिन बढ़ रहा है लेकिन अभी तक इसकी कोई दवाई नहीं है। दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या 34 लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं अब तक 2,39,450 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है। अब तक दुनियाभर में कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 10,79,506 है। अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। अमेरिका में 11 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के केस आए हैं। वहीं 65,753 मौतें अमेरिका में कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+