Bird Flu: बर्ड फ्लू को लेकर केंद्र सरकार का 9 राज्यों में अलर्ट, चिकन खाने वाले हो सकते हैं संक्रमित
bird-flu virus: बर्ड फ्लू (H5N1) को लेकर केंद्र सरकार चिंतित नजर आ रही है। केंद्र सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने पंजाब समेत 9 राज्यों को बर्ड फ्लू के बारे में अलर्ट जारी किया है। मंत्रालय की सचिव अलका उपाध्याय ने बताया कि एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस भारत पहुंच चुका है।
संक्रमित चिकन खाने वाले लोग इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। आजतक की खबर के मुताबिक, मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि, 'जनवरी 2025 से 9 राज्यों में एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस के मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें सरकारी स्वामित्व वाले पोल्ट्री फार्म भी शामिल हैं।'

केंद्र सरकार ने कहा कि इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। सभी पोल्ट्री फार्मों को तुरंत जैव सुरक्षा उपायों को बढ़ाना चाहिए। इतना ही नहीं, सभी सरकारी पोल्ट्री फार्मों का जल्द से जल्द बायोसिक्योरिटी ऑडिट किया जाए और खामियों को तुरंत दूर किया जाए।
राज्यों से एवियन इन्फ्लूएंजा के खिलाफ राष्ट्रीय कार्य योजना (नेशनल एक्शन प्लान) का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया गया है। साथ ही, क्विक रिस्पॉन्स टीमों को सक्रिय करने और वेटरनरी और लैब्स की संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया है। केंद्र सरकार ने कहा है कि इन उपायों पर तत्काल ध्यान देसे से वायरस के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी।
बर्ड फ्लू के लक्षण क्या है?
बर्ड फ्लू के लक्षण आम तौर पर इन्फ्लूएंजा जैसे ही हो सकते हैं। इनमें आंखों का लाल होना, बुखार, खांसी, थकान, मांसपेशियों में दर्द, गले में खराश, मतली, उल्टी, दस्त, जठरांत्र संबंधी समस्याएं, नाक बंद होना या नाक बहना और सांस लेने में कठिनाई शामिल हैं।
कैसे होता है बर्ड फ्लू का संक्रमण
खबर के मुताबिक, बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा, मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करता है। लेकिन, कुछ परिस्थितियों में मनुष्यं को संक्रमित कर सकता है। वायरस संक्रमित पक्षियों या दूषित वातावरण के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। ऐसे व्यक्ति जो संक्रमित पक्षियों को संभालते हैं या पोल्ट्री फार्म के साथ निकट संपर्क रखते हैं।
क्या है रोकथाम के उपाय
इतना ही नहीं, चिकन को अच्छे से नहीं पकाकर खाने से भी इस वायरस का संक्रमण मनुष्यों में फैल सकता है। पक्षियों को छूने या वायरस वाले क्षेत्रों में जाने के बाद हमेशा साबुन से हाथ धोएं। एवियन इन्फ्लूएंजा के संपर्क में आने वाले जानवरों के संपर्क में आने से बचें। यदि लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें। सुनिश्चित करें कि खाने से पहले चिकन और अंडे ठीक से पके हों।
ये भी पढ़ें: Bird Flu Death: अमेरिका में बर्ड फ्लू से पहली मौत, बढ़ा H5N1 वायरस का खतरा! जानें कैसे खुद को रखें सेफ?












Click it and Unblock the Notifications