प्रकाश पर्व पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 17 नवंबर से खुल जाएगा करतारपुर कॉरिडोर

प्रकाश पर्व पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 17 नवंबर से खुल जाएगा करतारपुर कॉरिडोर

नई दिल्ली, 16 नवंबर: केंद्र सरकार ने बुधवार (17 नवंबर) से करतारपुर कॉरिडोर को खोलने को फैसला लिया है। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को देखे हुए सरकार करतारपुर कॉरिडोर खोलने जा रही है ताकि भारत के सिख श्रद्धालु लाहौर स्थित इस एतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब में जा सकें। भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ट्वीट कर कॉरिडोर खोलने को लेकर लिए गए फैसले की जानकारी दी है।

 करतारपुर कॉरिडोर

Recommended Video

    Prakash Parv का तोहफा, 17 November से खुल जाएगा Kartarpur Corridor | Guru Parv | वनइंडिया हिंदी

    मंगलवार दोपहर किए ट्वीट में अमित शाह ने लिखा- आज एक बड़े फैसले में, जिससे बड़ी संख्या में सिख तीर्थयात्रियों को फायदा होगा, पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने कल यानी 17 नवंबर से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने का फैसला किया है। ये फैसला श्री गुरु नानक देव जी और हमारे सिख समुदाय के प्रति मोदी सरकार की अपार श्रद्धा को दर्शाता है। शाह ने आगे लिखा- देश 19 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है और मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने के सरकार के फैसले से देश में खुशी और उत्साह को और बढ़ावा मिलेगा।

    पंजाब के नेता लगातार कर रहे थे मांग

    बीते हफ्ते पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि इस महीने गुरु नानक देव जी के पवित्र प्रकाश पर्व से पहले यह कॉरिडोर फिर से खोल दिए जाएं। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इसको लेकर मोदी से गुजारिश की थी। वहीं पंजाब भाजपा नेताओं के एक दल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर इस मांग को उठाया था। कोविड महामारी की वजह से लंबे समय से ये कॉरिडोर बंद है। जिसकी वजह से भारत से तीर्थ यात्री मत्था टेकने के लिए पाकिस्तान स्थित पवित्र गुरुद्वारा दरबार साहिब नहीं जा पा रहे हैं।

    कॉरिडोर शुरू हुए हो गए दो साल

    करतारपुर कॉरिडोर को शुरू हुए दो साल हो गए हैं। 2019 में 9 नवंबर को ही इसकी शुरुआत हुई थी। 4.7 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का उद्घाटन 9 नवंबर, 2019 को गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व (जयंती) के अवसर पर किया गया था। जिससे भारत से सिख श्रद्धालु लाहौर स्थित इस गुरुद्वारे तक पहुंचते हैं। सिखों के लिए ये बहुत ही पाक और ऊंचा दर्जा रखता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+