मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मेडिकल कॉलेजों में ओबीसी और EWS आरक्षण को मंजूरी
मोदी सरकार की मेडिकल कॉलेजों में ओबीसी और EWS आरक्षण को मंजूरी
नई दिल्ली, 29 जुलाई: केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सीटों के अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) के तहत ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को आरक्षण दिए जाने को मंजूरी दे दी है। गुरुवार को सरकार ने ये अहम फैसला लिया है। पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के छात्रों को 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा।

Recommended Video
सरकार के फैसले को बाद अब मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन में ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा स्तर के मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश के लिए आरक्षण मिलेगा। ऑल इंडिया कोटे के तहत अकादमिक सत्र 2021-22 से ये लाभ मिलेगा। सरकार के इस फैसले से एमबीबीएस के 1500 ओबीसी स्टूडेंट्स और पोस्टग्रेजुएट में 2500 ओबीसी छात्रों को फायदा मिलेगा। इसी तरह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सामान्य जातियों के छात्रों को एमबीबीएस में 550 छात्रों और पोस्ट ग्रेजुएशन के कोर्सेज में 1000 छात्रों को लाभ मिलेगा।
फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी तारीफ करते हुए कहा, हमारी सरकार ने वर्तमान शैक्षणिक वर्ष से UG और PG मेडिकल / डेंटल कोर्स के लिए ऑल इंडिया कोटा स्कीम में OBC के लिए 27 फीसदी आरक्षण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। यह हमारे देश में सामाजिक न्याय का नया प्रतिमान बनाएगा।
बता दें कि राज्य शासकीय मेडिकल कॉलेजों में यूजी में 15 फीसदी और पीजी में 50 फीसदी सीटें ऑल इंडिया कोटा के तहत आती हैं। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को आरक्षण मिलता है, लेकिन अभी तक अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का प्रावधान नहीं था।
हाल ही में पीएम मोदी ने की थी बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मेडिकल कॉलेजों में आरक्षण के मुद्दे पर बैठक की थी। जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रालय से इस मामले पर मामले की जानकारी ली थी। इसके बाद पीएम ने शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को इस मसले को बिना देर किए हल करने को कहा था। जिसके बाद माना जा रहा था कि जल्दी ही सरकार आरक्षण को लेकर ऐलान कर सकती है
लोकसभा में पेपर उछाले जाने पर स्पीकर बिड़ला खफा, बोले- फिर हुआ तो होगा एक्शन
-
Bengal Chunav 2026: बंगाल में TMC का किला हिलाएंगे BJP के 'सुपर 40 प्रचारक'! PM मोदी-हेमा समेत List में कौन? -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
PM Modi Cooch Behar Rally 10 Points: 'बड़े से बड़ा गुंडा क्यों न हो, न्याय पक्का', TMC पर 'जंगल राज' का आरोप -
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
CUET UG 2026 के लिए जल्द शुरू होंगे एप्लीकेशन, एडमिशन प्रोसेस शुरू होने से पहले देख लें टॉप 20 कॉलेज -
Rajat Sharma Daughter Wedding: एक ही मंच पर PM Modi, शाहरुख और सलमान, रजत शर्मा की बेटी की शादी की फोटो वायरल -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications