आर वेंकटरमणि होंगे देश के नए अटॉर्नी जनरल ,3 साल के लिए हुई नियुक्ति

नई दिल्ली, 28 सितंबर: केंद्र सरकार ने सीनियर एडवोकेट आर.वेंकटरमणि को तीन साल की अवधि के लिए भारत के नए अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया। वह भारत के वर्तमान अटर्नी जनरल केके वेणुगोपाल की जगह लेंगे।वेणुगोपाल का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट में वरिष्‍ठ वकील और लॉ कमीशन ऑफ इंडिया के सदस्‍य वेंकटरमणि पुडुच्‍चेरी से ताल्लुक रखते हैं।

Central Govt appoints R Venkataramani as new attorney general of India for 3 year

केंद्र सरकार ने 67 वर्षीय मुकुल रोहतगी को फिर से अटॉर्नी जनरल बनने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्हें इसे अस्वीकार कर दिया। इस साल जून के अंत में, एजी वेणुगोपाल का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। यह एक्सटेंशन 30 सितंबर को समाप्त होने वाला है। जिसके बाद आर वेंकटरमणि को तीन साल की अवधि के लिए भारत के नए अटॉर्नी जनरल के रूप में नियुक्त किया गया।

सीनियर एडवोकेट आर.वेंकटरमणि सुप्रीम कोर्ट में करीब 40 साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं। कई मामलों में वे केंद्र सरकार, राज्‍य सरकारों, विश्‍वविद्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का प्रतिनिधित्‍व कर चुके हैं। वेंकटरमणि ने जुलाई 1977 में बार काउंसिल ऑफ तमिलनाडु में वकालत शुरू की, वर्ष 1979 में उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। 1997 में वे सुप्रीम कोर्ट की ओर से वरिष्‍ठ वकील के रूप में नामित किए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+