Coronavirus: टीकाकरण में तेजी लाने के लिए विदेशी वैक्सीनों को झटपट अनुमति देगी केंद्र सरकार
नई दिल्ली, अप्रैल 13। देश में कोरोना वायरस महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच मंगलवार को केंद्र सरकार ने विदेशी देशों द्वारा निर्मित कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को फटाफट मंजूरी देने का फैसला किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, भारत में उन्हीं विदेशी वैक्सीन को इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी जाएगी जिन्हें आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण (ईयूए) से हरी झंडी मिलेगी। इसके तहत देश में विदेशी टीके लेने वाले पहले 100 लोगों को निगरानी में रखा जाएगा, उसके सात दिन बाद आगे टीकाकरण कार्यक्रम के लिए रोल आउट किया जाएगा।
Recommended Video

गौरतलब है कि देश में फिलहाल लोगों को कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन की डोज दी जा रही है। इस बीच कोरोना वायरस की दूसरी भयानक लहर आने के बाद अब सरकार ने टीकाकरण कार्यक्रम में अन्य वैक्सीनों के इस्तेमाला का फैसला किया है। इसी क्रम में भारत ने रूस में निर्मित कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। मंगलवार को डीसीजीआई ने मंगलवार को रूस की वैक्सीन स्पुतनिक वी के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी। बता दें कि स्पुतनिक वी इस्तेमाल को मंजूरी देने वाला भारत अब दुनिया का 60वां देश बन गया है।
गौरतलब है कि सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है जब देश में कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन की संभावित कमी को लेकर चिंता जताई जा रही है। सरकार ने कहा कि यह फैसला घरेलू उपयोग के लिए टीकों की संख्या में बढ़ोतरी और टीकाकरण की गति और कवरेज को तेज करने के लिए लिया गया है। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामलों ने पिछले साल के सभी रिकॉर्ड को धराशायी कर दिया है। भारत में पिछले एक हफ्ते से कोरोना वायरस संक्रमण के एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार (13 अप्रैल) को भी पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,61,736 नए केस सामने आए हैं और 879 लोगों की मौत हुई है। वहीं बीते 24 घंटे में 97,168 लोग रिकवरी होकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात सेंट्रल यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर की कोरोना से मौत, निजी वाहन से आने पर अस्पताल ने नहीं किया था एडमिट












Click it and Unblock the Notifications