Delhi Fire: दिल्ली के विवेक विहार में भीषण अग्निकांड, 9 लोगों की मौत, कैसे हुआ हादसा?
Delhi Fire: एक बड़ी खबर दिल्ली के विवेक विहार से है, जहां की एक इमारत में रविवार सुबह लगी भीषण आग में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए, मरने वालों की संख्या अभी बढ़ भी सकती है, अधिकारी अभी भी इमारत के अंदर लोगों के फंसे होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं और इसी वजह से तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, फायर कंट्रोल रूम को रविवार तड़के करीब 3:47 बजे आग की सूचना मिली थी जिसके बाद 14 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और बचाव और आग बुझाने का अभियान तुरंत शुरू किया गया। प्रारंभिक जांचों से पता चला है कि आग का कारण संभवतः एयर कंडीशनर (एसी) में हुआ विस्फोट था। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

स्थानीय नगर पार्षद पंकज लूथरा ने कहा कि 'सूचना मिलते ही मैं तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया। मैं अभी-अभी ऊपर की मंज़िलों से नीचे आया हूं, दूसरी मंज़िल के पिछले हिस्से में 5 शव मिले, एक और शव पिछले हिस्से में मिला, और तीन शव सबसे ऊपरी मंज़िल पर मिले, अभी पहचान करना असंभव है।'
दिल्ली के विवेक विहार में भीषण अग्निकांड, 9 लोगों की मौत
'हम अभी भी आगे की जांच कर रहे हैं, लेकिन जब तक DNA जांच नहीं हो जाती, तब तक हम पीड़ितों के लिंग का पता नहीं लगा पाएंगे, कुल नौ शवों की पुष्टि हो चुकी है। हम अभी भी और लोगों की तलाश कर रहे हैं। लोग इसका कारण शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं तो किसी ने कहा कि AC में विस्फोट हुआ है लेकिन घटना के सही कारण के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है।'

इमारत से 10-15 लोगों को बचाया गया: दिल्ली पुलिस
जबकि दिल्ली पुलिस ने कहा कि ' शुरुआती जांच में पता चला है कि आग लगने की इस घटना में नौ लोगों की जान चली गई है। आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंज़िल पर बने फ्लैटों में लगी थी। बचाव और आग बुझाने के काम के दौरान, इमारत से 10-15 लोगों को बचाया गया, इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर DDMA के कर्मचारियों, ट्रैफिक अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के साथ 12 दमकल गाड़ियां मौजूद हैं।'
DFS अधिकारी मुकेश वर्मा ने कहा कि 'सुबह 3:47 बजे एक रिहायशी इमारत में आग लगने की रिपोर्ट मिलते ही, हमारी दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। हमने एक साथ आग बुझाने और बचाव अभियान चलाने के लिए 5 सीढ़ियां, कटिंग टूल्स और अपनी खास टर्नटेबल सीढ़ी तैनात की... इमारत में 4 मंजिलें हैं और हर मंजिल पर 4BHK फ्लैट हैं... आग का ज़्यादातर हिस्सा इमारत के पिछले हिस्से में फैला हुआ था, और वहीं हमें सबसे ज़्यादा हताहत लोग मिले... खिड़कियों पर सुरक्षा ग्रिल और सलाखें लगी हुई थीं, जिससे बचाव अभियान के दौरान मुश्किलें आईं। हमने लगभग 15 लोगों को बचाया। उनमें से एक व्यक्ति के शरीर का लगभग 30% हिस्सा जल गया था और उसे बाद में GTB अस्पताल में भर्ती कराया गया... हमने इमारत की अलग-अलग मंजिलों से कुल नौ शव बरामद किए, जिन्हें हमने बाद में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम को सौंप दिया... आग लगने का कारण अभी जांच का विषय है। पुलिस इस मामले की जांच करेगी और इस बारे में एक रिपोर्ट सौंपेगी... अभी तक, हमने जितने भी शव बरामद किए हैं, वे सभी बुरी तरह जले हुए हैं; हम उन सभी को एम्बुलेंस से अस्पताल ले गए हैं।'












Click it and Unblock the Notifications