34 साल से गायब है बॉलीवुड का ये सुपरस्टार, भूख के लिए की सी-ग्रेड फिल्में, दिमाग पर पड़ा असर, क्या है रहस्य?
Raj Kiran: हिंदी सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया में कई ऐसी कहानियां छिपी हैं, जो वक्त के साथ रहस्य बन जाती हैं। 70-80 के दशक के पॉपुलर एक्टर राज किरण की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। एक समय पर इंडस्ट्री के भरोसेमंद चेहरे माने जाने वाले राज किरण आज करीब तीन दशकों से लापता हैं।
अचानक कहां गायब हो गए राज किरण?
राज किरण के अचानक गायब हो जाने की गुत्थी आज भी सुलझ नहीं पाई है और यही वजह है कि उनका नाम बॉलीवुड के सबसे बड़े अनसुलझे रहस्यों में शामिल है। किसी को नहीं पता कि आखिर वह कहां चले गए या फिर उनके साथ क्या हुआ?

सहज एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने जीता दिल
-राज किरण ने अपने करियर के दौरान कई यादगार फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। 'कर्ज', 'अर्थ', 'घर हो तो ऐसा' और 'बसेरा' जैसी फिल्मों में उनकी दमदार अदाकारी को खूब सराहा गया था।
-राज किरण ऐसे कलाकार थे जो लीड रोल के साथ-साथ सपोर्टिंग किरदारों में भी उतनी ही मजबूती से नजर आते थे। उनकी सहज एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें उस दौर का एक विश्वसनीय अभिनेता बना दिया था।
करियर की ढलान और मुश्किल दौर
-जहां एक ओर राज किरण का करियर तेजी से ऊंचाइयों पर पहुंच रहा था, वहीं 80 के दशक के अंत तक परिस्थितियां बदलने लगी थीं। धीरे-धीरे उन्हें बड़े रोल मिलना बंद हो गया था और वह छोटे किरदारों तक सीमित हो गए थे।
-90 के दशक में हालात इतने बिगड़ गए किराज किरण को बी-ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा था। कहा जाता है कि काम की कमी और इंडस्ट्री में बदलते ट्रेंड्स का असर उनके मेंटल हेल्थ पर भी पड़ा था। धीरे-धीरे उन्होंने खुद को फिल्मी दुनिया से दूर कर लिया था। वह परेशान रहने लगे थे और उन्होंने खुद को अकेला कर लिया था।
क्या हुआ था राज किरण के साथ? कहां हैं एक्टर?
आपको बता दें कि साल 2000 के आसपास राज किरण अचानक लापता हो गए थे। उनके गायब होने के बाद कई तरह की खबरें सामने आई थीं। कुछ लोगों ने दावा किया था कि वह अमेरिका में टैक्सी चला रहे हैं, तो कुछ रिपोर्ट्स में ये कहा गया कि वह किसी मानसिक अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि इन दावों की कभी पुष्टि नहीं हो सकी और सच आज भी पर्दे के पीछे छिपा हुआ है।
परिवार की तलाश, अफवाहों का खंडन, पत्नी की दूसरी शादी
-राज किरण की पत्नी कथिजा नाचियार, जिन्हें बाद में रूपा मशरूवाला या रूपा महतानी के नाम से भी जाना गया ने एक्टर के गायब होने के पीछ के सभी कारणों को अफवाह बताया था। यहां तक कि उनकी बेटी ने इन सभी खबरों को गलत कहा था।
-परिवार ने राज किरण को ढूंढने के लिए हर संभव कोशिश की थी। पुलिस की भी मदद ली गई थी, निजी जासूसों को लगाया था लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। वक्त बीतता गया लेकिन राज किरण का कोई पता नहीं चल सका।
-लंबे समय तक इंतजार करने के बाद, जब राज किरण की कोई खबर नहीं मिली, तो उनकी पत्नी कथिजा नाचियार ने जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया और दूसरी शादी कर ली। ये फैसला आसान नहीं था लेकिन हालात ने उन्हें ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया था।
राज किरण का गायब होना आज भी बना हुआ है रहस्य
राज किरण की कहानी आज भी अधूरी है। एक सफल अभिनेता जो अचानक गायब हो गया और फिर कभी नहीं मिला, ये कहानी आज भी लोगों को हैरान करती है। बॉलीवुड में कई सितारे आए और गए लेकिन राज किरण का रहस्य आज भी उतना ही गहरा है, जितना सालों पहले था।













Click it and Unblock the Notifications