LPG Price Today: 'एलपीजी के लिए KYC जरूरी', आपके शहर में आज क्या है सिलेंडर का रेट?
LPG Price Today: 1 मई से एलपीजी के नए नियम लागू हो गए हैं, जिनमें ई-केवाईसी, ओटीपी-आधारित डिलीवरी और एलपीजी-पीएनजी के दोहरे उपयोग पर प्रतिबंध शामिल है। सरकार ने दुरुपयोग, जमाखोरी और दोहरे कनेक्शनों पर नियंत्रण पाने के लिए ये दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनका पालन न करने पर आपका कनेक्शन रद्द हो सकता है या आपको सिलेंडर रिफिल मिलना बंद हो सकता है।
अगर आपका केवाईसी पहले ही पूरा है, तो इसे दोबारा करने की जरूरत नहीं है, पर अधूरे या पुराने रिकॉर्ड आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं।

बता दें कि 1 मई को सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे लेकिन घरेलू सिलेंडर के रेट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा था। 3 मई यानी कि आज की बात करें तो आज भी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज कमर्शियल सिलेंडर ₹3202 में मिल रहा है तो वहीं घरेलू सिलेंडर का रेट ₹913.00 है।
आपके शहर में क्या है घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम?
- नई दिल्ली ₹913.00
- कोलकाता ₹939.00
- मुंबई ₹912.50
- चेन्नई ₹928.50
- गुड़गांव ₹921.50
- नोएडा ₹910.50
- बैंगलोर ₹915.50
- भुवनेश्वर ₹939.00
- चंडीगढ़ ₹922.50
- हैदराबाद ₹965.00
- जयपुर ₹916.50
- लखनऊ ₹950.50
- पटना ₹1,002.50
आपके शहर में क्या है कमर्शियल एलपीजी (19 किलोग्राम) के दाम?
- नई दिल्ली ₹3071.50
- कोलकाता ₹3201
- मुंबई ₹3024
- चेन्नई ₹₹2,043.50
- गोरखपुर ₹3255.5
- आगरा ₹3125.5
- लखनऊ ₹3194
- जयपुर ₹3099
- पटना ₹3361
- चेन्नई ₹3237
एलपीजी की कीमत में बदलाव क्यों हुआ?
- वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों की वजह से एलपीजी के दाम प्रभावित हुए हैं।
- भू-राजनीतिक तनाव (पश्चिम एशिया) में चल रहा है जिसकी वजह से ईधन पर संकट पैदा हुआ है।
तेल कंपनियों ने यह साफ़ कर दिया है कि जिन ग्राहकों का KYC पूरा नहीं है, उन्हें LPG रिफिल बुक करने या लेने की अनुमति नहीं होगी। इस नियम को सख्ती से लागू किया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सब्सिडी वाले सिलेंडर केवल असली उपयोगकर्ताओं को ही मिलें। यदि आपके घर में पहले से ही PNG कनेक्शन है, तो आपको अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना पड़ेगा।
LPG डिलीवरी के लिए OTP वेरिफिकेशन ज़रूरी
कई इलाकों में, अब LPG डिलीवरी के लिए OTP वेरिफिकेशन ज़रूरी हो गया है। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक कोड भेजा जाएगा, और सिलेंडर की डिलीवरी OTP कन्फर्म होने के बाद ही की जाएगी। जिन यूज़र्स ने जून 2025 से पहले अपने LPG सिलेंडर रिफिल नहीं करवाए हैं, उन्हें Inactive के तौर पर चिह्नित किया जा सकता है। ऐसे यूज़र्स को नया सिलेंडर बुक करने से पहले e-KYC पूरा करना होगा। यह नियम उन खातों पर लागू होता है जो निष्क्रिय हैं या डुप्लीकेट हैं।














Click it and Unblock the Notifications