Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

और कितना रुलाएगा प्याज, तुर्की से 11,000 मिट्रिक टन आयात होगा

नई दिल्ली- केंद्र सरकार ने प्याज की कीमतों को कम करने के लिए तुर्की से भी इसे मंगवाने के ऑर्डर जारी कर दिए हैं। तुर्की से 11,000 मिट्रिक टन प्याज आयात का ऑर्डर दिया गया है, जिसके इस महीने के आखिर में या अगले महीने की शुरुआत में भारत पहुंचने की संभावना है। इससे पहले मिस्र से भी प्याज मंगवाने का ऑर्डर दिया जा चुका है।

Central government places order to import 11,000 metric tons of onions from Turkey

पूरे देश में प्याज की बढ़ती कीमतों पर हाहाकार मचा हुआ है। प्याज की किल्लत के चलते खाने का जायका बिगड़ रहा है। प्याज-रोटी पर जीवन गुजार देने वाले गरीबों के लिए आज प्याज अनार या सेब जैसे फलों को खाने से भी ज्यादा भारी पड़ रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने तुर्की से 11 हजार मिट्रिक टन प्याज आयात करने का फैसला लिया है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक एमएमटीसी ने तुर्की से 11,000 मिट्रिक टन प्याज आयात करने का ऑर्डर जारी किया है, जो इस महीने के अंत में या जनवरी की शुरुआत में भारत पहुंच जाने की उम्मीद है। तुर्की से मंगाया जाने वाला प्याज मिस्र से मंगवाए जा रहे 6,090 मिट्रिक टन प्याज के अतिरिक्त है। बता दें कि मिस्र से आने वाला प्याज इस महीने के मध्य तक पहुंच जाने की संभावना है।

Recommended Video

    Onion Price Hike: Congress Shares PM Modi's Video Goes Viral on Social Media | वनइंडिया हिंदी

    देश के कई हिस्सों में अब तो प्याज 100 रुपये किलो से भी महंगा हो चुका है और 120 रुपये किलो भाव तक बिक रहा है। राजधानी दिल्ली समेत हर जगह प्याज की सप्लाई डिमांड की तुलना में बहुत कम हो चुकी है, जिससे कीमतें अनियंत्रित हो चुकी हैं। ऐसे में उम्मीद है कि प्याज आयात के फैसले से आने वाले कुछ वक्त में उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिल सकती है। वैसे जानकारों के मुताबिक प्याज की कीमतों में पूरी तरह से राहत तभी मिलेगी जब नासिक और गुजरात के प्याज की सप्लाई शुरू हो जाएगी। लेकिन, फिलहाल वहां नई फसल तैयार होने में कम से कम डेढ़ महीने का वक्त लगने की उम्मीद है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+