मोदी सरकार का बड़ा फैसला, केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। आज केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक में महंगाई भत्ता 2 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया गया। बुधवार को महंगाई भत्ता बढ़ाने का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा गया। इसके पहले मार्च में दो फीसदी डीए बढ़ाया गया था। इस बढ़ोत्तरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 9 फीसदी हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: नोटबंदी पर RBI का बड़ा खुलासा, 500 और 1000 के 99 फीसदी बंद नोट वापस आए

central government employees da increased by 2 percent , modi cabinet approved the proposal

केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई से लागू होगा। देशभर में 48 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 61 लाख से भी ज्यादा पेंशनर्स को इस बढ़ोत्तरी का लाभ एक जुलाई से मिलेगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक होगी। महंगाई भत्ता वह अलाउंस होता है, जो सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया जाता है।

ये भत्ता महंगाई और कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के आधार पर तय किया जाता है। 2 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला आज मोदी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। बताया जा रहा है कि सरकार इंडेक्स को मॉडीफाई कर रही है। ऐसा करने से बेस ईयर में भी बदलाव आएगा। इसके आधार पर डीए की गणना की जाती है।

मोदी सरकार के इस फैसले से करीब एक करोड़ कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। मौजूदा समय में केंद्रीय कर्मचारियों को 7 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है जोकि अब बढ़कर 9 फीसदी हो जाएगा। पहले ही उम्मीद जताई जा रही थी कि केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार तोहफा दे सकती है। वहीं, त्योहारों से पहले सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान जरूर आ गई है।

ये भी पढ़ें: अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, 70.51 रुपए का हुआ एक डॉलर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+