18 जून से दिल्ली-NCR में सख्ती से लागू होगा लॉकडाउन, जानिए इस Viral मैसेज का सच

18 जून से दिल्ली-NCR में सख्ती से लागू होगा लॉकडाउन, जानिए इस Viral मैसेज का सच

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के साथ-साथ देश में फर्जी मैसेज की रफ्तार भी बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहे हैं। मैसेज में दावा किया जा रहा है कि 18 जून से दिल्ली-एनसीआर में लॉकडाउन सख्ती से लागू होंगे। अनलॉक 1 में मिले छूट को वापस ले लिया जाएगा। दिल्ली में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। रोजोना कोरोना मरीजों की तादाद में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना के मामले बढ़कर 41 हजार को पार कर चुके हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर सख्ती की जा सकती है।

18 जून से सख्त होगा लॉकडाउन

18 जून से सख्त होगा लॉकडाउन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि 18 जून से एक बार फिर से लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा। मैसेज के मुताबिक इस लॉकडाउन के दौरान अनलॉक 1 में मिली छूट वापस हो जाएंगी। इस लॉकडाउन में थोड़ी बहुत ही राहत मिलेगी। इस मैसेज के वायरल होने के बाद सरकारी सूचना प्रदान करने वाले पत्र सूचना कार्यालय PIB ने इसकी जांच की।

Viral मैसेज का सच

Viral मैसेज का सच

PIB ने अआपनी इस जांच में इस मैसेज को फेक मैसेज करार दिया है। पीआईबी के मुताबिक ऐसा कोई आदेश सरकार की ओर से जारी नहीं किया गया है। यह मैसेज पीआईबी की पड़ताल में पूरी तरह के फर्जी पाया गया है। पीआईबी के मुताबिक इस तरह की कोई योजना नहीं है ।

फर्जी निकला मैसेज

फर्जी निकला मैसेज

पीआईबी ने लोगों को ऐसे फर्जी मैसेज से अलर्ट करते हुए कहा है कि लोगों को ऐसे मैसेज से सावधान रहना जाहिए। यानी फैक्ट चेक में ये मैसेज फेक निकला है। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण कयास लगाए जा रहे है कि सरकार लॉकडाउन में सख्ती कर सकती है। वर्तमान में देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 320922 हो गई है। वहीं 9195 लोगों की मौत कोरोना की चपेट में आने से हो गई है।

दिल्ली में कोरोना का विस्फोट

दिल्ली में कोरोना का विस्फोट

देशभर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन राजधानी दिल्ली में इसकी रफ्तार तेज है। दिल्ली में भी कोरोना के मरीज काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2224 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 56 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 41000 के पार हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+