Corona को लेकर 27 को स्वास्थ्य सुविधाओं का Mock Drill, केंद्रीय सचिव ने लिखा पत्र
दुनिया के कई देशों में हाल ही में तेजी से बढ़े मामलों के बाद केंद्र ने राज्यों में स्वास्थ्य सुविधाओं के मॉक ड्रिल के लिए पत्र लिखा है।

कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए आईएमए (IMA) की एडवाइजी को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। राज्यों को कोरोना ने निपटने के लिए तैयारियों को लेकर एक मॉक ड्रिल (Mock Drill) आयोजित करने को कहा गया है। इस संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को पत्र लिखा है।
पिछले दिनों कई देशों में कोरोना मामलों के बढ़ने के बाद पीएम मोदी ने एक हाई लेवल मीटिंग की थी। जिसमें प्रधानमंत्री ने राज्यों को कोरोना से निपटने और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी की अपील की थी। जिसके बाद अब केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सचिवों को 27 दिसंबर को देश भर में COVID-समर्पित स्वास्थ्य सुविधाओं समेत सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का मॉक ड्रिल आयोजित करने के संबंध में लिखा है।
Recommended Video

27 दिसंबर को होने वाली मॉक ड्रिल का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्धता को लेकर किया जा रहा है। जिसमें कोरोना संक्रमण बढ़ने पर अस्पतालों में बेड की क्षमता, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सपोर्टेड आइसोलेशन वेड,आईसीयू वेड और वेंटीलेटर सपोर्टेड बेड के साथ मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता चेक की जाएगी। रेफरल सर्विसेज, कोविड टेस्टिंग क्षमता, दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर समेत सभी स्वास्थ्य सुविधाओं को मॉक ड्रिल के जरिए परखा जाएगा।
इससे पहले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने एक एडवाइजरी जारी की थी। जिसमें लोगों को कोरोना से बचने महत्त्वपूर्ण सावधानियां बरतने की बात कही गई। इसके साथ ही केंद्र कोरोना के संभावित संक्रमण की गति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की थी। जिसको केंद्र ने गंभीरता से लिया। पीएम मोदी की कोरोना संक्रमण को लेकर हाई लेवल मीटिंग में स्वास्थ्य विभाग के दिग्गजों के साथ गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications