दिल्ली में ऑक्सीजन को लेकर केंद्र पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, सोमवार रात तक सप्लाई सुधारने का आदेश
नई दिल्ली, 3 मई। देश की राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी को लेकर मचे हाहाकार के बीच सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से आपूर्ति शीघ्र ठीक करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को सुनवाई करते हुए केंद्र पर सख्त टिप्पणी की और कहा कि 3 मई 2021 यानि सोमवार की मध्य रात्रि या उससे पहले दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन के मुद्दे को सुधारे।

रविवार देर रात को जारी आदेश में जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, एल नितेश्वर राव और रवींद्र भारत की पीठ ने केंद्र को सभी राज्यों के साथ ऑक्सीजन का एक बफर स्टॉक बनाने का आदेश दिया, जहां से किसी भी कारण से नियमित आपूर्ति शृंखला बाधित होने पर ऑक्सीजन का उपयोग किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications