केंद्र की राज्यों को एडवाइजरी, 5 सितंबर तक सभी शिक्षकों के टीकाकरण का प्लान
नई दिल्ली, 25 अगस्त: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को बताया कि केंद्र सरकार ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस से पहले प्राथमिकता के आधार पर स्कूल शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारियों का टीकाकरण करने के लिए राज्यों को 2 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई जा रही हैं। ये अतिरिक्त खुराक 27 अगस्त से 13 अगस्त तक भेजी जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों से अनुरोध करते हुए कहा कि 5 सितंबर तक सभी शिक्षकों का वेक्सीनेटड कर दिया जाए। इससे साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि इस महीने हर राज्य को वैक्सीन उपलब्ध करवाने की योजना के अतिरिक्त 2 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई जा रही हैं। हमने सभी राज्यों से अनुरोध किया है कि 5 सितंबर को मनाये जाने वाले शिक्षक दिवस से पहले सभी स्कूली शिक्षकों को प्राथमिकता देकर वैक्सीन लगाने का प्रयास करें।
बता दें कि यह अभियान तब सामने आया है, जब टीकाकरण पर एक तकनीकी सलाहकार समूह ने रणनीति बनाते हुए अक्टूबर में 12 से 17 साल की उम्र के उन बच्चों को पहले टीका लगाने की सिफारिश की है, जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से ग्रसिक है। इसके बाद उस आयु वर्ग के सभी बच्चों के लिए एक रोल आउट किया जाएगा।
दरअसल, लगभग 97 लाख शिक्षक हैं और हालांकि वो कोरोना वैक्सीन की खुराक प्राप्त करने वाले फंटलाइन वार्कर्स में सूचीबद्ध नहीं थे। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने इस महीने की शुरुआत में दावा किया था कि लगभग 50% पहले ही टीका लगाया जा चुका है। सरकार के शीर्ष चिकित्सा सलाहकारों ने अब आग्रह किया है कि 25 करोड़ बच्चों की स्कूल वापसी की तैयारी में शिक्षकों, अभिभावकों और स्कूल सहायक कर्मचारियों के लिए टीकाकरण करना महत्वपूर्ण है।
गौरतलब है कि अधिकांश राज्यों ने कक्षा 9-12 के लिए स्कूल फिर से खोल दिए हैं या अगले महीने ऐसा करने की योजना बना रहे हैं, जबकि गुजरात ने कक्षा 6 से स्कूलों को फिर से शुरू करने की योजना की घोषणा की है। राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के प्रमुख एनके अरोड़ा ने कहा कि ZyCoV-D को अक्टूबर तक वयस्कों के अलावा 12-17 साल के बच्चों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा और विचार यह है कि पहले वास्तव में बीमार बच्चों का टीकाकरण किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications