Census 2021: पहली बार मोबाइल एप के द्वारा भी ली जाएगी जानकारी: गृह मंत्रालय

नई दिल्ली। देश की 16वीं जनगणना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बड़ी जानकारी दी गई है। गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 2021 की जनगणना पहली ऐसी जनगणना होगी जोकि मिश्रित आधार पर की जाएगी। लोगों से उनके बारे में जानकारी मोबाइल एप के जरिए भी ली जाएगी। इस एप को रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के द्वारा ही तैयार किया जाएगा। इस एप पर लोग खुद अपने बारे में जानकारी जनगणना के दौरान दे सकते हैं। ऐसे में जब परिसीन अधिकारी उनके पास पहुंचे तो उन्हें तथ्यों के मिलान में आसानी होगी।

census

गृहमंत्रालय की ओर से इस बात का आश्वासन दिया गया है कि उनके द्वारा मोबाइल एप पर दी गई जानकारी को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। इसे सेंसस एक्ट 1948 के तहत पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी लीक होती है तो सजा का ठीक वही प्रावधान होगा जो सामान्य जनगणना के दौरान ली गई जानकारी के लीक होने पर होता है। अगर आपके द्वारा दी गई जानकारी लीक होती है तो सरकारी कर्मचारी और जनगणना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है।

बता दें कि जनगणना का कार्यक्रम एक अप्रैल 2020 से शुरू होगा और 30 सितंबर 2020 तक चलेगा। इस बार जनगणना में ब्लाक स्तर पर भी लोगों से जानकारी ली जाएगी, जिससे कि विधानसभा के परिसीमन में किसी भी तरह की दिक्कत ना हो। इस बार सरकार की ओर से जनगणना को लेकर 31 सवाल तैयार किए गए हैं, जिसमे घर की दीवार, छत और स्मार्टफोन तक की जानकारी ली जाएगी। यही नहीं लोगों से किचन, शौचालय आदि की भी जानकारी ली जाएगी। जनगणना के दौरान सरकारी अधिकारी लोगों के घर-घर जाकर उनसे जानकारी लेंगे और सूची तैयार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+