सेलिना जेटली ने शेयर की बच्चे को दूध पिलाते हुए तस्वीर, बोलीं- 9 साल से नहीं मिल रहा इस सवाल का जवाब

मुंबई, 30 जुलाई: अभिनेत्री सेलिना जेटली ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर के साथ लंबी पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने इस बात को लेकर हैरत जताई है कि भारत में किस तरह एक मां के बच्चे को दूध पिलाने को भी सहजता से नहीं लिया जाता है। सेलिना की ये तस्वीर नौ साल पुरानी है, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने कहा है कि वो आज तक ये जवाब नहीं ढूंढ़ पाई हैं कि उनको इस तस्वीर के लिए तब इतना ज्यादा ट्रोल क्यों किया गया था।

जुडवां बच्चों के साथ शेयर की तस्वीर

जुडवां बच्चों के साथ शेयर की तस्वीर

सेलिना नेइंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, वो 2012 की है। इसमें वो एक बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करा रही हैं और एक बच्चा उनके पास में है। तस्वीर शेयर करते हुए जटली ने लिखा है- नौ साल पहले 'स्टारडस्ट मैगजीन' के लिए मैंने ये फोटोशूट कराया था। इसकी बहुत सी अच्छी यादें हैं लेकिन मुझे इस फोटो के लिए जिस तरह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। उसने मुझे हैरान कर दिया था। मुझे आजतक समझ नहीं आया कि लोगों ने मुझे क्यों ट्रोल किया था।

ट्रोल करने वालों को लगाई फटकार

ट्रोल करने वालों को लगाई फटकार

सेलिना आगे लिखती हैं कि आपको किस बात के लिए ट्रोल कर दिया जाए, कुछ पता नहीं चलता है। आप कैसे दिखते हैं, आप बच्चा कैसे पालते हैं, हर बात के लिए ट्रोलिंग है। एक मां को भी नहीं बख्शा जाता है। उस समय मैं खुद को अपनी पहली मदरहुड की खुशी से डिस्ट्रैक्ट नहीं करना चाहती थी, लेकिन उस याद ने मुझे ये कहानी साझा करने के लिए मजबूर किया।

2011 में की थी शादी

2011 में की थी शादी

एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने 2011 में सेलिना ने ऑस्ट्रिया के बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की थी। 2012 में उन्होंने जुड़वां बच्चों, विराज और विंस्टन को जन्म दिया था। बता दें कि सेलिना जेटली ने कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि शादी के बाद वो फिल्मों से दूर हैं और ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बिता रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+