क्लीन गंगा मुहिम में शामिल हुई कई हस्तियां
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह वाराणसी के अस्सी घाट पर पहुंच सफाई अभियान की शुरुआत की है। प्रधानमंत्री ने खुद हाथ में फावड़ा लेकर घाट के पास जमा मिट्टी को हटाने का जिम्मा लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने नौ लोगों को नामिनेट किया है। लेकिन प्रधानमंत्री ने जिन लोगों को नॉमिनेट किया है उनमें से कई लोगों ने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। लेकिन कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने इसे स्वीकार करने से मना कर दिया है।

So happy 2 have namo's invitation, i think so alike about cleanliness ,this will strengthen my wish and willingness about this mission.
— Kailash Kher (@Kailashkher) November 8, 2014 Congress leader Pramod Tiwari rejects PM #ModiInVaranasi's invite to participate in the #CleanIndia campaign pic.twitter.com/ugQgHBvuQJ
— TIMES NOW (@timesnow) November 8, 2014 प्रधानमंत्री के निमंत्रण को सुरेश रैना, कैलाश खेर और राजू श्रीवास्तव ने स्वीकर कर लिया है साथ ही इस अभियान को आगे बढ़ान की बात कही है। सुरेश रैना ने ट्वीट करके कहा कि वह श्रीलंका के खिलाफ चर रही सीरीज के खत्म होते ही इस अभियान में शामिल होंगे। वहीं राजू श्रीवास्तव का कहना है कि यह उनके के लिए गर्व की बात है कि पीएम ने उन्हें नॉमिनेट किया है।
इन सबके बीच देखने वाली यह बात है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रधानमंत्री के इस आमंत्रण को स्वीकार करते हैं। प्रधानमंत्री ने अखिलेश के अलावा रामभद्राचार्य (चित्रकूट हैंडिकैप्ड यूनिवर्सिटी के फाउंडर), मनोज तिवारी (भोजपुरी गायक और बीजेपी सांसद), मनोज शर्मा (कृष्ण की आत्मकथा से प्रसिद्ध हुए), मोहम्मद कैफ (क्रिकेटर), पद्मश्री से सम्मानित प्रोफेसर देवीप्रसाद द्विवेदी, राजू श्रीवास्तव (एक्टर और कॉमेडियन), सुरेश रैना (क्रिकेटर) और कैलाश खेर (सिंगर) को इस मुहिम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।












Click it and Unblock the Notifications