इंदिरा गांधी की हत्या के जश्न पर भड़का भारत, पूछा- कनाडा सरकार क्यों नहीं ले रही एक्शन?
भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को लेकर कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में जश्न मनाया गया। इसको लेकर भारत की विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कड़ी निंदा की।

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को लेकर कनाडा से जश्न (Celebration on Indira Gandhi ssassination) मानाए जाने की विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी (Meenakshi Lekhi) कड़ी निंदा की है। उन्होंने कनाडा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते कहा कि ऐसे लोग जो हत्या का जश्न मना रहे हैं उन पर कड़ा एक्शन होना चाहिए। लेखी ने कहा कि कनाडा सरकार को ऐसे मामले में कड़ा एक्शन लेना चाहिए। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कनाडा में हुए इस जश्न पर ऐतराज जताते हुए सवाल किए कि कनाडा सरकार ऐसे मामले में मौन क्यों है?
बृहस्पतिवार (8 जून) को कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में दिवंगत भारतीय प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के जश्न की खबरें सामने आईं। जिस पर विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने एक बयान में कहा, "किसी भी लोकतांत्रिक शासन में कोई भी हत्या या हत्या अपराध है। इसलिए जो कुछ अपराध है उसका जश्न नहीं मनाया जा सकता है। कनाडा में जो कुछ भी हो रहा उस पर कानून के मुताबिक सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।
कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की उस वक्त एक और शर्मनाक हरकत सामने आई जब एक जुलूस में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या पर जश्न मनाने की एक झांकी भी निकाली गई। इसको लेकर भारत ने कड़ी निंदा की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि इस तरह की घटना दोनों देशों के लिए उचित नहीं है। खालिस्तानियों के जिस जुलूस में पूर्व पीएम की हत्या पर जश्न मनाया गया वो कनाडा के ब्रैम्पटन क्षेत्र में सिख समाज की एक लंबी शोभा यात्रा थी।
इन झांकियों के बीच ही खालिस्तान समर्थक सक्रिय हो गए और एक झांकी में इंदिरा गांधी की हत्या का दृश्य दिखाया गया। इसमें इंदिरा गांधी की तरह एक महिला को हाथ ऊपर किये खड़ा किया गया और सुरक्षा कर्मियों द्वारा उन्हें ही मारते दिखाया गया। इसके बाद जश्न मनाने की बात भी झांकी का हिस्सा है। जिस ट्रक पर यह झांकी दिखाई गयी है, उसमें इस घटनाक्रम को बदला बताते हुए 1984 में हुए सिख नरसंहार की याद दिलाई गई।












Click it and Unblock the Notifications