चुनाव आयोग में मतभेद पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा
Recommended Video
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में क्लीन चिट दिए जाने को लेकर अधिकारियों के बीच में ही मतभेद देखने को मिला है। अब इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा का बयान सामने आया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने अशोक लवासा के कथित पत्र पर बयान जारी करते हुए कहा कि आयोग के 3 सदस्यों को एक-दूसरे के टेम्पलेट या क्लोन होने की उम्मीद नहीं होती है, अतीत में कई बार ऐसा हुआ है जब विचारों का एक बड़ा मतभेद हुआ है यह हो सकता है, और होना चाहिए।

क्लीन चिट को लेकर अधिकारियों के बीच मतभेद
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आदर्श आचार संहिता को संभालने के संबंध में ईसीआई के आंतरिक कामकाज के बारे में आज मीडिया में जो खबरे चल रही है उसमें कोई दम नहीं है। बता दें कि हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 4 मई के बाद लवासा आचार संहिता उल्लंघन पर हुई आयोग की किसी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। कथित तौर पर उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि जब तक उनके असहमति वाले मत को ऑन रिकॉर्ड नहीं किया जाएगा तब तक वह आयोग की किसी मीटिंग में शामिल नहीं होंगे।

कमेटी में शामिल हैं अशोक लवासा
बता दें कि चुनाव आयोग के तीन सदस्यीय 'पूर्ण आयोग' में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और दो चुनाव आयुक्त, अशोक लवासा और सुशील चंद्रा शामिल हैं। पोल पैनल के नियम एकमत दृष्टिकोण की प्राथमिकता देते हैं, लेकिन सर्वसम्मति के अभाव में बहुमत के निर्णय को स्वीकार किया जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ मिली आचार संहिता की शिकायतों की जांच के लिए गठित समिति में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, अशोक लवासा और सुशील चंद्रा शामिल थे।
क्लीन चिट को लेकर अलग थी अशोक लवासा की राय
इनमें चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का की राय बाकी दोनों सदस्यों से अलग थी और वह उन्हें आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में मान रहे थे, लेकिन बहुमत से लिए गए फैसले में आचार संहिता का उल्लंघन नहीं मानते हुए क्लीनचिट दे दी गई। मुख्य चुनाव आयोग ने कहा है कि यह स्पष्ट रूप से ईसीआई का आंतरिक मामला है और इस तरह के किसी भी अटकलें, चर्चाओं से बचा जाना चाहिए। यह बताने की जरूरत नहीं है कि इससे संबंधित मामलों पर चर्चा करने के लिे 21 मई को एक बैठक पहलले से ही निर्धारित की गई थी।
यह भी पढ़ें- मोदी-शाह को क्लीनचिट से नाराज चुनाव आयुक्त अशोक लवासा, आयोग की बैठक में नहीं हो रहे शामिल
-
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस -
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा! -
LPG संकट के बीच SP नेता की जमाखोरी का खुलासा! 32 भरे सिलेंडरों के साथ धरा गया अब्दुल रेहान -
IPL से पहले क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, फिक्सिंग के आरोप में KKR के पूर्व खिलाड़ी सस्पेंड, ICC ने लगाया बैन -
ODI World Cup 2027: विराट कोहली-रोहित शर्मा को लेकर BCCI ले सकती है अब तक का सबसे बड़ा फैसला, फैंस हैरान! -
Vanshika Caste: बचपन की दोस्त संग Kuldeep Yadav लेंगे सात फेरे, क्या है वंशिका की कास्ट?












Click it and Unblock the Notifications